देर रात अचानक गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने खिचड़ी मेले का लिया जायजा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेले की तैयारियों का जायजा लिया। समूचे मंदिर परिसर व मेला परिसर का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने हर एक व्यवस्था की जानकारी ली और संबंधित जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सहूलियत व सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार रात अचानक लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे, गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन पूजन करने तथा अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के समाधि स्थल पर, शीश नवाने के बाद उन्होंने खिचड़ी मेले की तैयारियों की जानकारी ली। मंदिर का मेला परिसर का निरीक्षण करते हुए उन्होंने दर्शनार्थी श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए बैरिकेडिंग को देखा और जरूरी निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मंदिर भवन के उच्च स्थानों पर सफाई को लेकर भी हिदायत दी। समूचे मंदिर परिसर का भ्रमण करने के बाद मुख्यमंत्री मेला परिसर भी पहुंचे। यहां भी उन्होंने सभी व्यवस्थाओं की पड़ताल की, इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि, विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेले में आने वाले हर श्रद्धालु की सुरक्षा, सुख सुविधा व सहूलियत का ध्यान रखना हम सब की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए रेन बसेरों में पर्याप्त बेड, कम्बल आदि व्यवस्था करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में अलाव भी जलाए जाएं।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

4 hours ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

4 hours ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

4 hours ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

5 hours ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

5 hours ago