हिन्दू महासभा के उग्र आंदोलन से घबराई पुलिस ने उषा सेंगर के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज की

राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को धर्म योद्धा सम्मान देने का एलान किया

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारत हिन्दू महासभा, हिन्दू महिला सभा और अखंड भारत हिन्दू संस्थान के कार्यकर्ताओं के उग्र आंदोलन के सामने न्यू आगरा थाना पुलिस ने घुटने टेक दिए। पुलिस ने सनातन धर्म के विरुद्ध विष वमन करने वाली कंपोजिट विद्यालय आगरा की शिक्षिका उषा सेंगर के विरुद्ध आनन फानन में एफ आई आर दर्ज कर कार्यकर्ताओं के आक्रोश को शांत किया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने इसे हिन्दू महासभा की बड़ी जीत बताते हुए कहा कि लड़ाई अभी अधूरी है। शिक्षिका उषा सेंगर की बर्खास्तगी पर आंदोलन जारी रहेगा।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने हिन्दू महासभा आगरा कार्यकर्ताओं की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने सिद्ध कर दिया कि हिन्दू महासभा सनातन धर्म और हिन्दू समाज के हितों से कभी समझौता नहीं करती और हिंदुओं धर्म और सनातनी मूल्यों की रक्षा में अपना बलिदान देने का जज्बा रखते हैं। उन्होंने आंदोलन में शामिल कार्यकर्ताओं को धर्म योद्धा सम्मान से सम्मानित करने का एलान किया।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दू महासभा कार्यकर्ताओं ने बुधवार 10 जूलाई को न्यू आगरा थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर शिक्षिका उषा सेंगर पर 48 घंटे के अंदर एफ आई आर दर्ज करने की मांग की थी। उषा सेंगर पर उनकी सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में हिन्दू देवी देवताओं को अपशब्द कहते हुए मंदिरों में जूते मारने और हिन्दू स्त्रियों के सुहागन के प्रतीक चिन्ह सिंदूर, बिछिया और चूड़ियों को गुलामी का प्रतीक बताकर स्त्रियों से गुलामी के इन प्रतीकों से आजादी पाने का आह्वान करने का आरोप लगाया गया था।
जारी बयान के अनुसार 48 घंटे के अंदर शिक्षिका उषा सेंगर पर एफ आई आर दर्ज नहीं होने से व्यथित और अक्रोषित कार्यकर्ताओं ने थाना न्यू आगरा पर 13 जुलाई को विधवा लिबास में प्रदर्शन करने और थाना प्रभारी को जबरन चूड़ियां पहनाने की चेतावनी दी। फिर सुबह हिन्दू महासभा, हिन्दू महिला सभा और अखंड भारत हिन्दू संस्थान के कार्यकर्ता थाना न्यू आगरा परिसर पहुंचे तो थाना पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन फानन में हिन्दू महासभा के समक्ष घुटने टेकते हुए शिक्षिका उषा सेंगर पर एफ आई आर दर्ज की और एफ आई आर की प्रतिलिपि हिन्दू महासभा पदाधिकारियों को सौंपते हुए कार्यकर्ताओं का आक्रोश शांत किया। इस मौके पर हिन्दू महिला सभा की मीना दिवाकर, मीराबाई राठौड़, शारदा चाहर, अर्चना, हीरादेवी, हिन्दू महासभा के ब्रजेश भदौरिया, शंकर श्रीवास्तव, सौरभ शर्मा, मनीष पंडित, विपिन राठौड़, आयुष, दिनेश लाल कुशवाहा, प्रमोद चौधरी और अखंड भारत हिन्दू संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सिंह चाहर सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने हिन्दू महासभा आगरा की महिला कार्यकर्ताओं के इस अभियान को हिन्दू महासभा की कीर्ति में चार चांद लगाने वाला अभियान बताया। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं ने सिद्ध कर दिया कि उनकी रगों में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का रक्त और ओज आज भी प्रवाहित हो रहा है। उन्होंने कहा कि आगरा की ये महिलाएं सनातन धर्म की रक्षा के एक नया इतिहास रच रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

47 minutes ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

54 minutes ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

1 hour ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

2 hours ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

2 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

2 hours ago