देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ओलंपिक खेल में भारत की पहलवान विनेश फोगाट को वजन अधिक होने के कारण प्रतियोगिता से बाहर करने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्याय दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव को सौंपा।इस दौरान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि इस ओलंपिक खेल में विनेश फोगाट ने जिस बहादुरी के साथ लड़कर ओलपिंक चैंपियन पहलवान सहित कई पहलवानों को हराकर फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए स्वर्ण पदक विजेता बनने का काम करने वाली थी कि उसके साथ मात्र 100 ग्राम वजन बढ़ने के कारण उसे प्रतियोगिता से ही बाहर कर दिया गया।यह घोर निंदा करने वाली बात है, हम कांग्रेस जन विनेश फोगाट को पदक दिलाने की मांग करते हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में मुकुन्द भाष्कर मणि त्रिपाठी, नागेन्द्र शुक्ल, दीनदयाल यादव, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, समीर पाण्डेय, आलोक त्रिपाठी राजन,सुनील द्विवेदी, विजय बहादुर सिंह, सत्यप्रकाश मिश्र, अंशु,उत्तेज मिश्र, प्रेमलाल भारती,प्रेम प्रजापति, धर्मेन्द्र पाण्डेय, सच्चिदानंद मिश्र, मनोज मणि त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की कार्यशाला में 250 से अधिक लाभार्थियों ने लिया प्रशिक्षण, बैंकर्स…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा )सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कीकोड़ा गांव में साइबर अपराध का एक…
ईश्वर ने सोचा एक दिन,कि बनाऊँ ऐसी रचना,जिसमें प्रेम हो, दया हो,और धर्म-कर्म की संरचना।…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जेल में निरुद्ध बंदियों के अधिकारों और उनके मामलों के प्रभावी…
ऑन-लाइन फ्रॉड के करीब ढाई महीने बाद फरेन्दा पुलिस व साइबर सेल को सफलता, ठगी…
पवन पाण्डेय की रिपोर्ट बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के गौरा बरहज नगर…