पोखरी की गंदगी से ग्रामीण हुए परेशान

सड़े पानी से भयंकर बीमारी फैलने की आशंका

जन प्रतिनिधि और प्रशासन मौन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
निजामाबाद तहसील क्षेत्र अन्तर्गत सुराई गांव में स्थित एक पोखरी में व्याप्त गन्दगी की साफ-सफाई को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि पोखरी कूड़ा से पट गयी है तथा कूड़ा सड़ने से पोखरी से उठ रही बदबू ने जीना हराम कर दिया है। इसके साथ गांव के नाले का पानी पोखरे में जाने से संक्रामक बीमारी का खतरा बढ़ गया है। करीब 2000 आबादी का गांव इससे सीधा प्रभावित हो रहा है।
बताते चलें कि निजामाबाद तहसील क्षेत्र अंतर्गत सुराईं गांव में स्थित गाटा संख्या 243 जो की पोखरी खाते की जमीन दस्तावेज में अंकित है। यह पोखरी गांव के बीचो-बीच स्थित है। इस पोखरी में पूरे गांव का नाबदान सहित पानी बहाया जाता है। पोखरी कूड़ा करकट से भरी हुई, जिसमें सड़न होने से पूरे गांव में बदबू फैल रही है। इस पोखरी के साफ सफाई के अभाव में गांव का पानी भी दूषित हो गया है। ग्रामीणों के घरों से निकलने वाला शौचालय का पानी भी इसी पोखरी में जाता है, जिसके हैंडपंप से निकलने वाला पानी भी बदबू करता है। पोखरी में सड़न की वजह से उठने वाली बदबू से फैल रहे वायु प्रदूषण से लोगों का जीवन दुर्भर हो गया है। गन्दगी के चलते लोग संक्रामक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं।
इस बावत ग्राम प्रधान विनोद कुमार से बात करने पर उन्होंने बताया कि उक्त पोखरी पर गांव के लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया गया है। अतिक्रमणकारियों पर इस बावत कानूनी कार्रवाई करते हुए प्रशासन द्वारा जुर्माना भी लगाया गया है। जहां तक पोखरी की साफ-सफाई की बात है तो इसके लिए मेरे द्वारा ब्लाक स्तर पर बात की गयी है। नियमतः जो पूरी प्रक्रिया होगी उसे पूरा करते हुए पोखरी की साफ-सफाई करवायी जायेगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

4 hours ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

4 hours ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

6 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

6 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

6 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

6 hours ago