प्रोजेक्ट अमृत के स्वच्छ जल स्वच्छ मन के तहत पोखरों की हुई सफाई

कसया/कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)।निरंकारी मिशन द्वारा प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत स्वच्छ जल स्वच्छ मन परियोजना का दूसरा चरण प्रारंभ हुआ इसके अंतर्गत कुशीनगर जिले के हिरण्यवती नदी के करुणा सागर घाट पर प्रातः 8:00 बजे से निरंकारी मिशन के सभी सेवादल एवं महापुरुषों द्वारा सफाई अभियान का प्रारंभ किया गया संत निरंकारी मंडल के सचिव एवं समाज कल्याण प्रभारी जोगिंदर सुखीजा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ जल स्वच्छ मन आदर्श वाक्य से प्रेरणा लेते हुए यह परियोजना समूचे भारतवर्ष के लगभग 1500 से भी अधिक स्थान के 900 शहरों , 27 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में आयोजित की जाएगी इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल निकायों को संरक्षित करने के विकल्पों के विषय में जनमानस को जागृत करना है ताकि आने वाली पीढ़ियां एक स्वस्थ भविष्य पा सके स्थानीय जोनल इंचार्ज कमलेश मणि त्रिपाठी ने कहा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की प्रेरणात्मक शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए संत निरंकारी मिशन द्वारा स्वच्छता अभियान के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से प्रोजेक्ट अमृत का आरंभ वर्ष 2023 में किया गया इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य जल निकायों का संरक्षण उनकी स्वच्छता एवं स्थानीय जनता के बीच जागरूकता अभियान के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित करना है इस परियोजना के अंतर्गत संपूर्ण भारतवर्ष के विभिन्न स्थानों के समुद्री तटो नदियों ,झीलों, तालाबों , झरनों इत्यादि जैसे जल निकाय की स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित किया गया और उन स्थलों की सफाई भी की गई पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाए गए इस परियोजना की समाज के हर वर्ग द्वारा प्रशंसा की गई संत निरंकारी मिशन सामाजिक एवं कल्याणकारी गतिविधियों में निरंतर अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए वृक्षारोपण रक्तदान शिविर स्वच्छता अभियान वन नेस वन पर्यावरण मुद्दों के विषय में जागरूकता इत्यादि जैसी योजनाओं को क्रियान्वित रूप में संचालित कर रहा है निःसंदेह निरंकारी मिशन की ऐसी कल्याणकारी योजनाएं पर्यावरण संरक्षण एवं धरती को सुंदर बनाने हेतु एक प्रशंसनीय एवं सराहनीय कदम है जिस पर चलकर धरती को और अधिक स्वच्छ निर्मल एवं सुंदर बनाया जा सकता है स्वच्छता कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने मिशन के इस कल्याणकारी कार्यक्रम की प्रशंसा की अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल हुए।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

11 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

11 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

12 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

12 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

13 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

13 hours ago