सीएम के हाथों से नियुक्ति पत्र पाने वाले आजमगढ़ जिला के 101 छात्र हुए लाभांवित

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं विद्युत सेवा आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित कुल 1782 युवाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण लोक भवन लखनऊ में किया। चयनित युवाओं में 852 उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन, 391 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, 42 सहायक अभियोजन अधिकारी, 210 अवर अभियंता सिंचाई विभाग, 141 दंत चिकित्सक चिकित्सा विभाग, 14 समीक्षा अधिकारी हिंदी/उर्दू उत्तर प्रदेश सचिवालय, 123 अवर अभियंता आवास विभाग तथा 9 निरीक्षक राजकीय कार्यालय निरीक्षालय प्रयागराज के हैं। इसी क्रम में रविवार को आजमगढ़ मंडल के 13 आयुष विभाग, 11 चिकित्सा विभाग तथा विद्युत विभाग के 77 टेक्नीशियन पदों पर चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण नेहरू हाल में मंडलायुक्त मनीष चौहान द्वारा किया गया। मंडलायुक्त ने नियुक्ति पत्र वितरण के पश्चात सभी चयनित युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी चयनित युवाओं को पूरी निष्पक्षता ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करने के लिए कहा,उन्होंने कहा कि सरकार की अपेक्षाओं पर खरे उतरे तथा अपने जिम्मेदारियां एवं कर्तव्यों को सेवा में जब तक रहें, उसका निर्वहन करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, मुख्य राजस्व अधिकारी विनय कुमार गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आईएन तिवारी, अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं चयनित अभ्यर्थीगण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

पत्रकारों की गिरफ्तारी पर देवरिया में उबाल! राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उठी निष्पक्ष जांच की मांग

खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…

4 hours ago

Breaking News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 3 महीने के भीतर चुनाव कराने का आदेश; निवर्तमान प्रधानों को भी राहत

Ai निर्मित प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ा घटनाक्रम…

4 hours ago

चीन सीमा के करीब कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट! PM मोदी करेंगे लद्दाख की अहम परियोजनाओं का उद्घाटन

लद्दाख में भारत की रणनीतिक ताकत को मिलेगी नई रफ्तार! ₹3,350 करोड़ की परियोजनाओं से…

6 hours ago

देवरिया कलेक्ट्रेट बार चुनाव में बृजबांके तिवारी का दबदबा, शिवानंद त्रिपाठी बने मंत्री; ललित नारायण पांडेय ने भी दर्ज की शानदार जीत

फोटो विज्ञप्ति अनूप तिवारी की रिपोर्ट देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के…

6 hours ago

सड़क पर प्रदर्शन, सियासत में आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन अनशन से दूरी क्यों? चुनावी पारदर्शिता और ए

अनशन से सरकारें झुका चुके हैं गांधी से सोनम वांगचुक तक, फिर विपक्ष क्यों नहीं…

6 hours ago

त्योहार से पहले रेलकर्मियों की चमकी किस्मत, 78 दिन के बोनस को कैबिनेट की मंजूरी

दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 11.40 लाख रेलकर्मियों को 78 दिन का बोनस,…

6 hours ago