कुत्तों के झुंड से नील गाय बछड़े को ग्रामीणों ने छुड़ाया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के मिहींपुरवा कर्तनिया वन्यजीव प्रभाग अंर्तगत ककरहा वन्यक्षेत्र के महबूबनगर गाँव में ग्रामीण खेतों में काम कर रहे थे कि तभी पास लगे गन्ने के खेत के समीप अचानक कई कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनाई पड़ी। कुत्तों की आवाज पर जब ग्रामीण गन्ने के खेत के समीप पहुंचे तो देखा कि कुत्ते के झुंड ने नील गाय के बच्चे को चारों ओर से घेर रखा है और उसे बुरी तरह से नोच रहे हैं। नील गाय का बछड़ा कुत्तों के नोचे जाने पर दर्द से चिल्ला रहा था। ग्रामीणों ने नीलगाय के बछड़े को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया एंव इसकी सूचना वन रेंज ककरहा को दी। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय वनाधिकारी ककरहा रामकुमार, वनदरोगा आलोक मणि तिवारी, फारेस्ट गार्ड संतोष कुमार, वाचर जगजीवन, वाचर माधव ल एंव चालक सांवली प्रसाद के साथ मौके मौके पर पहुंचे। कुत्तों के नोचे जाने से नीलगाय बुरी तरह घायल थी तथा उसकी हालत काफी नाजुक थी।

वन कर्मी तत्काल घायल नीलगाय को अपने वाहन पर लाद पशु चिकित्सालय मोतीपुर पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने तत्काल नीलगाय का उपचार किया एवं उसके घांवो को टांको से सिल रक्तस्राव को बंद किया। वनकर्मियों की सक्रियता से ही बुरी तरह घायल अवस्था में पड़ी नील गाय की जान बच सकी।
क्षेत्रीय वनाधिकारी ककरहा रामकुमार ने बताया कि नील गाय का उपचार कराया गया है। नीलगाय अभी ज़ख्मी अवस्था में है इसलिये देखभाल हेतु इसे रेंज कार्यालय ककरहा में रखा गया है स्वस्थ होने के बाद इसे वापस छोड़ दिया जायेगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

9 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

20 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

8 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

8 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

10 hours ago