जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पाककला में आज़माएं हाथ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) तहसील कैसरगंज अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संचालित राहत व बचाव कार्यों का जायज़ा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कैसरगंज अन्तर्गत चुलम्भा जुड़ियाडीह बंधा क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान पाया कि ग्राम बगहिया के बाढ़ प्रभावित राजेन्द्र पुत्र गोविंद तटबन्ध पर एक फूंस की झोपड़ी में परिवार की आजीविका के लिए खोया तैयार कर बेंच रहे हैं। डीएम व एसपी ने उनकी झोपड़ीनुमा दुकान में जाकर पीड़ित परिवार का कुशल क्षेम पूछा तथा बाढ़ के बारे में जानकारी भी प्राप्त की। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक ने दुकानदार का करछा अपने हाथों में ले लिया और पूरी कुशलता के साथ खोया तैयार किया। एसपी द्वारा तैयार किये गये खोए को डीएम ने दुकानदार से खरीद कर एसपी व अन्य मौजूद लोगों के साथ खा कर ताजे़ व स्वादिष्ट खोये का आनन्द लिया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व डीएम ने भी कैसरगंज ब्लाक मुख्यालय में संचालित सामुदायिक रसोई में बाढ़ पीड़ितों के लिए पूरी छानी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

5 minutes ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

2 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

2 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

4 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

4 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

4 hours ago