विद्युत कटौती को लेकर के ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

कोपागंज/ मऊ( राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय क़स्बा और उसके आसपास के क्षेत्रों में विगत दो महीने से आय दिन फाल्ट होने से अघोषित विद्युत कटौती से लोगो का जीवन मुश्किल हो गया है।प्रतिदिन हो रहे फाल्ट के चलते क्षेत्र में 24 घंटे में लोगो को मुश्किल से 7 या आठ घंटे विद्युत सप्लाई मिल पा रही है।विद्युत सप्लाई का आलम यह है की हफ्ते में मात्र दिन ही दिन में बिजली मिल पा रही है। सप्लाई बाधित होने से लोग पेयजल समस्या से जूझते रहे, जिसके चलते कसबे के मोहल्लो में हैंडपंपों पर पानी के लिए लम्बी लाइने लगी रही है।विद्युत् कटौती को लेकर समाजवादी पार्टी के कैम्प कार्यालय पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अल्ताफ अंसारी की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई, इस बैठक में क़स्बा तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में बिजली कटौती को लेकर नाराजगी व्यक्त करते हुए सपा नेता ने कहा की बिजली कर्मी केवल बिजली चेकिंग और बिल वसूली में लगे हुए है, जनता को बिजली मिले या ना मिले इससे उनका कोई मतलब नहीं है।
बताते चले की कोपागंज क़स्बा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में विद्युत सप्लाई दो सबस्टेशन डांडी सबस्टेशन व तड़ियांव सबस्टेशन से सप्लाई होती है। इन फीडरो से क़स्बा सहित सहरोज दांडी, देवकली, विशुनपुर, कोपागंज देहात ,लाडनपुर ,सेंदुराईच ,खुखुंदवा काछिकाला ,सोडसर, भदसा, मानोपुर ,जयरामगढ ,तड़ियांव सहित सैकड़ो गाँवो को विद्युत सप्लाई होती है।विगत एक महीने से विद्युत् व्यवस्था चौपट हो गयी है।
इस बैठक को सम्बोधित करते हुए अल्ताफ अंसारी और शैलेन्द्र यादव साधु ने कहा की भारी बिजली कटौती से व्यापारी से लेकर बुनकर ,गृहस्थ ,किसान त्रस्त है। इसके उलट बिजली कर्मी केवल केवल वसूली करने में व्यस्त है।अगर जल्द से जल्द व्यवस्था सही नहीं हुयी तो जनता के हक़ की लड़ाई के लिए समाजवादी पार्टी सड़क उतरेगी। बैठक में पंकज राय ,पंकज तिवारी ,बुद्धिराम राजभर ,अब्दुल कुद्दुस अंसारी रामदरश यादव राकेश राय अशोक यादव ,बन्ने खान ,सुभाष चौहान ,प्रवीण चौरसिया आदि लोग शामिल रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

हादसों के बाद भी नहीं चेता प्रशासन, होलिया मेले में झूले और डांस पार्टियों पर सुरक्षा सवाल

बिना अनुमति संचालित होने का आरोप, सुरक्षा मानकों की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों की निगरानी…

4 hours ago

फरार आरोपी के घर न्यायालय की उद्घोषणा चस्पा

16 दिसंबर तक पेश होने का आदेश शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)बदायूं जिले के दातागंज थाने…

9 hours ago

युवा कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर मंथन

कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों को गांव गांव पहुंचावे युवा कांग्रेसी - नरसिम्हा यादव देवरिया(राष्ट्र की…

9 hours ago

सब्जी खरीदने जा रहे युवक को रास्ते में घेर कर पीटा, मरा समझकर भागे हमलावर

मोटरसाईकिल की चाबी निकाल कर लाठी-डंडों से किया हमला,प्रेम प्रसंग की पुरानी रंजिश में वारदात…

9 hours ago

गौशाला में 70 पशुओं की देखरेख के लिए चार कर्मचारी, मौके पर मिला एक

हरा चारा नदारद, गंदगी से पशुओं के स्वास्थ्य पर खतरा बलिया (राष्ट्र कि परम्परा )…

9 hours ago

देवरिया की सियासत में विकास कुमार मिश्रा की नई एंट्री! सपा ने सौंपी लोहिया वाहिनी के जिला सचिव की कमान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…

11 hours ago