बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। स्वाट टीम व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने गायब हुए 100 मोबाइल बरामद किया है। बरामद मोबाइल को पुलिस ने संबंधित लोगों को सौंप दिये। जिससे मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी आ गई। इस बड़ी कार्यवाही के लिये पुलिस अधीक्षक ने स्वाट और सर्विलांस टीम को संयुक्त रूप से लगाया था। पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि एक साल से 20 दिन के अंदर गायब होने वाले मोबाइल की बरामदगी के लिए लगी पुलिस टीम ने 100 मोबाइल बरामद किया है। रविवार को बरामद मोबाइल के मामले में पुलिस लाइन में इसका खुलासा अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने की।एएसपी ने बताया कि सर्विलांस टीम की मदद से सभी मोबाइल बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइल सभी पीड़ितों को उनके सुपुर्द कर दिया गया है। लोग मोबाइल पाकर काफी खुश दिखे। एएसपी ने बताया कि बरामद सभी मोबाइल की कीमत लगभग 25 लाख रूपये है।
देवरिया की सड़कों पर सुबह-सुबह पुलिस का पहरा, छात्राओं से लेकर बुजुर्गों तक से संवाद…
छठ-दिवाली पर बिहार जाने वालों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं 8 स्पेशल ट्रेनें; जानें…
एन. चंद्रशेखरन जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस के…
16 किलोमीटर की नई सड़क से 32 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ, शासन की…
भवनाथपुर की औद्योगिक पहचान पर विराम, विश्वकर्मा पूजा की रौनक भी हुई इतिहासकभी हजारों लोगों…
मेष राशि: नौकरी और कारोबार में कुछ चुनौतियां सामने आ सकती हैं, लेकिन मेहनत और…