मिठौरा ब्लाक के ग्राम सभा चैनपुर का मामला
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा ब्लाक के ग्राम पंचायत चैनपुर मे इन दिनों दुर्व्यवस्था का शिकार है। ग्राम पंचायत में जर्जर नाली व नाली न होने से सड़क से होकर गुजरना मुश्किल हो गया है। नालियां प्लास्टिक व घर से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थो से पटी है। नाली में गंदा पानी के जमाव रहने से मच्छरों की संख्या में बेतहासा वृद्धि हो रही है। शाम होते ही मच्छरों का हमला शुरू हो जाता है जो देर रात तक जारी रहता है। मच्छरों के आतंक से ग्रामवासियों के रात की नींद हराम हो गई है। मलेरिया व अन्य बीमारियों के फैलने की हमेशा आशंका बनी रहती है।इसी ग्राम पंचायत के निवासी शिवानन्द बताते हैं कि ग्राम पंचायत मे कई नालियां बनी हुई है । उसके बाद टूटी नालियों की मरम्मत नहीं हुई। मरम्मत न होने से पानी के वजह से सड़क पर जगह जगह गड्ढ़ा हो गया है जिसमें आने जाने वाले मुहल्ले के बाइक व साइकिल सवार गिर कर घायल होते रहते है।दुसरी तरफ नाली न होने के कारण सड़क पर जगह जगह पानी जमा रहता है। वही नियमित सफाई न होने से नाली जाम हो गई है तथा नाली टूट कर दरवाजे के सामने गंदा पानी बजबजाता रहता है। मनोज ,उपेन्द्र , कमलेश ,राजकिशोर , चन्द्रिका आदि का कहना है कि समस्या के बारे में विभाग में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। दुर्व्यवस्था को लेकर ग्रामवासियों में आक्रोश व्याप्त है।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…