सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर में दुबई मेले का आयोजन हुआ है जो की अपने आप में एक अनूठा प्रयोग है । इस मेले का साम 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक संचालन किया जा रहा है ।इस मेले का आयोजन सलेमपुर में स्थित बापू इंटर कॉलेज के मैदान में हुआ है। बड़े लंबे समय बाद एक साथ बच्चो के खेल कूद झूला , खाने पीने का सामान आदि मिल रहा है ।इस मेले की खासियत ये है की इस मेले में देश विदेश की छबि दिख रही है ।सलेमपुर नगर के आस पास के लोगो की भारी भीड़ इस मेले में आ रही है । एक समय था जब इसी बापू इंटर कॉलेज के मैदान में सर्कस लगा करता था और क्षेत्र के लोगो द्वारा सर्कस का आनंद लिया जाता था ।लेकिन धीरे धीरे सर्कस का युग खत्म हो गया सर्कस की जगह सिनेमा और मोबाइल आदि ने ले लिया समय के साथ मनोरंजन के संसाधनों में भी खूब बदलाव हुआ । सलेमपुर में ये पहली बार है जब इस तरीके का कोई आयोजन हो रहा है ।इस दुबई मेले को कहे तो एक तरह का आभासी शहर के रूप में निर्माण किया गया है ।जिसमे बुर्ज खलीफा,कुतुब मीनार आदि को एक ही स्थान पर आभासी रूप में बनाया गया है ।जोकि बड़ा ही मनोहर है । जो भी व्यक्ति इसको दूर से देखता है वह इस मेले में जाने से अपने आप को रोक नहीं पा रहा है ।
बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…
2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…
स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…