हाईटेंशन तार टूटने से अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

35 दिन बाद भी नहीं जुड़ सकी लाइन, बिजली व पुलिस विभाग उदासीन

इंटर व हाइस्कूल के बोर्ड परीक्षार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा हैं असर

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सेवरही थानाक्षेत्र में गुरवलिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े ग्राम पंचायत दुमही के पूरब टोला में निवास करने वाले 14 कनेशक्शनधारियों के घरों में पैंतीस दिनों से अंधेरा छाया हुआ है। इंटरमीडिएट व हाईस्कूल के बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों की पढ़ाई प्रभावित है, वहीं राजकीय नलकूप बंद होने से सब्जी के फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही। यह दुश्वारी 11000 वोल्टेज के टूटे तार को ये व्यक्ति द्वारा न जोड़े दिए जाने से हो रही है। डीएम सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र सौंप थक चुके ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए, तत्काल तार जोड़वाने की मांग करते हुए अन्यथा की दशा में आंदोलन की चेतावनी दी है।
बताते चलें कि विद्युत उपकेंद्र से उक्त टोला में स्थापित ट्रांसफार्मर तक जाने वाली हाईटेंशन तार के नीचे मुंशी अंसारी पुत्र बिगा अंसारी द्वारा घर बनवा लिया गया। बिना विभागीय अनुमति के छत पर तीन फीट का लोहे का एंगल लगवाकर तार को ऊंचा कर दिया गया। गत 30 सितंबर को तेज आंधी के दौरान उनका सागौन का पेड़ टूटकर गिरने से तार भी टूट गया और आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर लाइनमैन तार जोड़ने पहुंचे तो मुंशी व उसके भाई ने दबंगई के बल पर तार जोड़ने से मना कर दिया। पुन : 4 अक्टूबर को जब ग्रामीण व लाइनमैन वहां पहुंचे तो विपक्षियों ने तार नहीं जोड़ने दिया और गाली देते हुए मौके से भगा दिया। ग्रामीणों ने सेवरही थाने पर तहरीर दी तो एसएचओ ने एक कांस्टेबिल भेजा लेकिन तब भी विपक्षियों ने तार नहीं जोड़ने दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस विपक्षियों प्रभाव में है, तहरीर देने के बाद भी विधिक कार्यवाही करने से परहेज कर रही है। आईजीआरएस, थाना समाधान दिवस व डीएम को शिकायती पत्र दिया गया। इसके बावजूद तार नहीं जुड़ सका। रामेश्वर कुशवाहा, नरेश कुशवाहा, नंदलाल कुशवाहा, मोतीलाल गुप्ता, संतोष कुशवाहा, राहुल आदि ग्रामीणों ने रविवार को सीताराम चौराहा पर प्रदर्शन कर तत्काल तार जोड़वाने की मांग की है ताकि दिवाली के दिन घरों में प्रकाश रहे, परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर सकें व सब्जी के खेतों को पानी उपलब्ध हो सके। अन्यथा की दशा में ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इस संबंध में विद्युत वितरण खंड कसया के अधिशासी अभियंता राघवेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी है, कई बार कर्मचारी तार जोड़ने का प्रयास कर चुके हैं, विरोध कर रहे लोग लाइन शिफ्टिंग को कह रहे हैं जो संभव नही है। पुलिस भी अपेक्षित सहयोग नहीं कर रही है। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में ही कार्य संभव है। मैं एसएचओ व एसडीए से बात कर रहा हूं। समस्या का समाधान कराया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago