मॉर्निंग वॉकर्स और बुजुर्गों से किया संवाद, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ और ‘एंटी रोमियो चेकिंग’ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सुबह के समय पार्कों, स्टेडियमों, प्रमुख मार्गों, मंदिरों, शिवालयों और विद्यालयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की।अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने पार्कों और सड़कों पर मॉर्निंग वॉक करने वाले महिला एवं पुरुष नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही प्रमुख पार्कों और मार्गों पर तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
बुजुर्गों से संवाद कर दिया सुरक्षा का भरोसा
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बुजुर्ग नागरिकों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। पुलिसकर्मियों ने उन्हें सम्मान, सुरक्षा और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और उनकी समस्याओं के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता बढ़ाना रहा।
संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की हुई जांच
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों को आवश्यक हिदायत दी। कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई भी की गई।
बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक
महिला एवं बालिका सुरक्षा के तहत एंटी रोमियो टीमों ने विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में आने-जाने वाली बालिकाओं से संवाद किया। उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़े उपायों की जानकारी देते हुए वूमेन पावर लाइन 1090 और आपातकालीन सेवा 112 सहित अन्य हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया। पुलिस ने बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या या असुरक्षा महसूस होने पर तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए जागरूक किया।पुलिस के अनुसार, ‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान का उद्देश्य केवल चेकिंग करना नहीं, बल्कि आमजन के साथ संवाद स्थापित कर महिलाओं, बालिकाओं, बुजुर्गों और अन्य नागरिकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनसंवाद, जन-जागरूकता, एंटी रोमियो चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
लोकसभा चुनाव की सफलता के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे अखिलेश यादव, भीड़…
फोटो goo कुंभकर्ण वध और इंद्रजीत यज्ञ विध्वंस की लीला ने दर्शकों को किया भावविभोर,…
दशहरा पर पहनें ट्रेंडी इंडो-वेस्टर्न श्रग सेट्स, सादगी में दिखेंगी सबसे खूबसूरत प्रस्तुति: चन्द्र प्रभा…
4 महीने से बंद पड़ा गीजर चालू करने से पहले जरूर करें ये 5 काम,…
फोटो x गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विजयादशमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने…
20 अक्टूबर की अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाएं 2003: बोलीविया में सत्ता परिवर्तनअक्टूबर 2003 में बोलीविया में…