आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
हरिऔध कला केंद्र आजमगढ़ में आयोजित दीपावली मेले के रविवार दूसरे दिन मुख्य अतिथि शारदा सिंह पूर्व प्रधानाध्यापिका फाउंडर मेम्बर अग्रसेन बालिका विद्यालय रही। उन्होने मेला देखने आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश के भविष्य है, भारत अपने युवाओं के भरोसे ही विकसित भारत बनने का सपना देख रहा है। हम अब अपने लघु व कुटीर उद्योगों के भरोसे दुनिया मे विनिर्माण के क्षेत्र में भी अग्रणी होते जा रहे है। इस तरह के मेले से हमारे लघु व कुटीर उद्योग को एक बाजार मिलता है, उनका एक्सपोजर होता है।
डॉ0 अंगारा भारद्वाज अध्यक्ष, आकांक्षा समिति ने उन्हें विभिन्न स्टालों का भ्रमण कराया तथा विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी।
मेले में विभिन्न विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी सहभागिता करते हुए गीत गाए व डांस किए।
मुबारकपुर की साडी, शहरी समूहों के विभिन्न उत्पाद, हस्त निर्मित बिंदी , आकांक्षा समिति द्वारा हस्त निर्मित विभिन्न उत्पाद आकर्षण के मुख्य केंद्र रहे।
परियोजना अधिकारी डूडा द्वारा स्वनिधि के लाभार्थियों व समूहों को डिजिटल लेनदेन हेतु प्रेरित किया गया और मेले में प्रतिभाग कर रहे सभी स्टाल पर पेटीएम के माध्यम से क्यूआर कोड लगवाया गया ।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…