अवैध कब्जे को लेकर प्रधान सहित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकस खण्ड सांथा क्षेत्र के अतरी नानकार गांव में ग्राम प्रधान सहित दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का आरोप था कि अतरी नानकार ग्राम पंचायत में चयनित अमृत सरोवर (पोखरे) के अगल-बगल भीटे पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। जिससे काम नहीं हो पा रहा है। जिसकी शिकायत तहसील प्रशासन से की गई तो हल्का लेखपाल द्वारा उक्त जमीन को एक व्यक्ति के नाम दर्ज कर दिया गया‌। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान नरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को मेहदावल तहसील प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया।
ग्राम प्रधान श्री पाण्डेय का आरोप है कि उनके गांव में जिस पोखरे का अमृत सरोवर में चयन हुआ है उसके बगल भीटे की जमीन को गांव के ही अंगद नामक व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत तहसील स्तर पर की गई तो हल्का लेखपाल और कानूनगो द्वारा उल्टे उसी व्यक्ति के पक्ष में कब्जा दिखाकर रिपोर्ट लगा दिया है, जिससे पोखरे का सुन्दरीकरण कार्य रुक गया है।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

7 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

7 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

7 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

8 hours ago

मऊ कोषागार में वित्तीय वर्ष का शानदार समापन, 37.45 करोड़ का भुगतान कर हासिल की ‘जीरो पेंडेंसी’

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…

8 hours ago

हत्या के मामले में फरार अभियुक्त पर कोर्ट की सख्ती, धारा 82 के तहत मुनादी और उद्घोषणा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…

8 hours ago