सामुदायिक शौचालय में लगा ताला ग्रामीण खुले में शौच करने को मजबूर

श्रीदत्तगंज/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) श्रीदत्तगंज ब्लाक के ग्राम पंचायत बनगवां में समस्याओं का अंबार है। सामुदायिक शौचालय में ताला लटकने के कारण ग्रामीण खुले में शौच करने को मजबूर हैं। जगह जगह नालियों की समय समय पर सफाई न होने से बारिश के पानी के निकलने का कोई रास्ता नही है। जिससे जलभराव की स्थिती बनी रहती है।और गंदगी से संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना रहता है। पानी की भी व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से इसकी जांच कराकर कार्यवाई करने की मांग की है।

ग्राम पंचायत बनगवां में लाखों की लागत से सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। इसे समूह को हस्तांतरित भी किया जा चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि शौचालय में ताला ही लटकता रहता है। नल भी खराब पड़ा है। आरोप है कि रखरखाव के मद में आने वाली धनराशि गांव के जनप्रतिनिधि डकार जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम पंचायत में हर घर शौचालय की योजना विफल रही, जिस कारण यहां पर लोग खुले में शौच जाने को मजबूर हैं। कहा कि ग्राम प्रधान के लापरवाही के कारण सामुदायिक शौचालय में ताला जड़ा हुआ है। ग्रामवासी इबरार शाह, करीमुल्लाह,पप्पू, मोइन, बदरू आदि ने समस्या का जल्द से जल्द निराकरण करने की मांग जिलाधिकारी से की है।

खंड विकास अधिकारी राजीव मोहन त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जल्द ही इस पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

4 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

4 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

4 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

4 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

5 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

5 hours ago