विधुत विभाग कार्यालय पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मंगलवार को जयनगर बरहज की गुस्सायी जनता ने ट्रांसफार्मर न लगने पर विधुत वितरण उपखण्ड बरहज में किया प्रदर्शन ।जयनगर के गुस्साए लोगों ने विधुत वितरण उपखंड पर पहुंच कर अवर अभियंता एवं अधिशासी अभियंता के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाये।
4 दिन पहले जयनगर गौरा में लगा ट्रांसफार्मर जल गया जिसकी शिकायत नगर वासियों के द्वारा लगातार विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारी एवं जिला अधिकारी से किया गया लेकिन विद्युत विभाग का ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया जिसको लेकर मंगलवार को लोग भड़क उठे तथा विद्युत विभाग का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया आलोक कुमार सोनकर ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार के द्वारा ग्रामीण अंचल एवं शहर के लोगों को 18 घंटे विद्युत देने की बात कही जा रही है 24 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने का वादा किया जा रहा है लेकिन धरातल पर विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अपने कार्यालय पर मौजूद नहीं रहते हैं और ना ही लोगों की समस्या को संज्ञान में लेते हैं हम लोगों के यहां विद्युत विभाग द्वारा लगाया गया तार काफी दिनों से जर्जर हो गया है यहां पर कई बार तार टूट के जमीन पर गिर जाने के कारण कई जानवर चपेट में आ चुके है लेकिन विद्युत विभाग के अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगता है ऐसे में विद्युत विभाग की लापरवाही सरेआम देखा जा सकता है और विद्युत विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है संतोष कुमार सोनकर ने बताया कि हम लोग जर्जर तार बदलने एवं जले हुए ट्रांसफार्मर को यथाशीघ्र लगाने के लिए विद्युत विभाग का घेराव किया है यदि आज शाम तक विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो हम लोग उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
इस संबंध में पूछे जाने पर अधिशासी अभियंता सचिन सिन्हा ने बताया कि हमें मीडिया से बात करने के लिए मना किया गया है अपने कार्यालय पर उपस्थित भी नहीं मिले जबकि सहायक अभियंता रोहित पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि जय नगर का ट्रांसफार्मर जला है जिसके लिए ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं आज शाम तक उच्च अधिकारियों से हमारी बात हो रही है ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा एवं जर्जर तार बदलने के लिए स्टीमेट उच्च अधिकारियों को भेज दिया जाएगा।

RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

6 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

18 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

18 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

18 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

18 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

18 hours ago