सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।स्थानीय क्षेत्र की प्रमुख संपर्क मार्ग सादुल्लानगर-नेवादा सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी है। करीब एक दशक पूर्व बनी इस सड़क की मरम्मत कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। कार्यदायी संस्था द्वारा लगभग 500 मीटर सड़क की मरम्मत अधूरी छोड़ देने के कारण राहगीरों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
धंसी हुई सड़क, उखड़े हुए बोल्डर और गहरे गड्ढों में तब्दील यह मार्ग अब दुर्घटनाओं को निमंत्रण दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अधूरी मरम्मत से हालात और भी खराब हो गए हैं। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं वाहन चालकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी संतोष यादव, विनय, पवन, संतोष, बहरैची, राधेश्याम, नंदकिशोर, मुन्ना, सलमान और चांदबाबू सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि खराब सड़क के कारण न केवल रोजमर्रा की आवाजाही बाधित हो रही है बल्कि बार-बार वाहन खराब होने से आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र इस जर्जर सड़क की मरम्मत कराई जाए, जिससे आम जनता को राहत मिल सके और आवागमन फिर से सुचारु हो।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…