नालियों की बदहाली से बेहाल ग्रामीण, जिम्मेदार अधिकारी मौन


(महराजगंज से सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट ✍🏻 )

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) सदर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में बारिश ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बागापार, विजयपुर, बड़हरा राजा, बेलवा काजी, बरगदवां राजा, रामपुर बुजुर्ग, सोनरा, सिसवनिया, बैजनाथपुर कला समेत दर्जनों गांवों में जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। नालियां जाम हैं, गंदा पानी सड़कों से होकर लोगों के घरों तक घुस रहा है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

सफाई कर्मी लापता, मच्छरों का आतंक स्थानीय निवासी मनोज, सुशील, विमला देवी, मंजू, सोनी, उर्मिला, राहुल और मनोहर आदि बताते हैं कि नालियों की समय से सफाई नहीं होती। नतीजा यह होता है कि बारिश शुरू होते ही गलियों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। कीचड़ और दुर्गंध के बीच ग्रामीणों को निकलना मुश्किल हो जाता है। मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ चुका है कि डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का डर सताने लगा है।

स्वच्छ भारत अभियान की खुल रही पोल

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार द्वारा चलाया जा रहा स्वच्छ भारत मिशन इन गांवों में केवल दिखावा बनकर रह गया है। सफाई कर्मी अक्सर कागजों पर ड्यूटी कर रहे हैं, जबकि हकीकत में गांवों की हालत बदतर बनी हुई है। नालियों की सफाई महीनों से नहीं हुई, जिससे पूरे मोहल्ले तालाब जैसे नजर आ रहे हैं।

प्रशासन और ग्राम पंचायत की लापरवाही से जनता त्रस्त

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि स्वच्छता के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन उसका कोई लाभ जमीनी स्तर पर नहीं मिल रहा। जिला प्रशासन की सुस्त निगरानी और ग्राम पंचायतों की उदासीनता से ग्रामीण परेशान हैं।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से तत्काल संज्ञान लेने, जिम्मेदार अधिकारियों की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि अगर शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

Editor CP pandey

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

7 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

8 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

8 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

10 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

11 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

11 hours ago