कामचटका में 8.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, रूस और जापान में सुनामी की चेतावनी और दस्तक

मास्को/टोक्यो (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका प्रायद्वीप में मंगलवार को स्थानीय समयानुसार भोर में 8.8 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया, जिससे धरती बुरी तरह हिल गई। इस शक्तिशाली झटके के बाद रूस और जापान में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। तटीय इलाकों में समुद्र का जलस्तर बढ़ता देखा गया है और कुछ क्षेत्रों में सुनामी लहरें भी दस्तक दे चुकी हैं।

1952 के बाद सबसे शक्तिशाली भूकंप

भूकंप वैज्ञानिकों के अनुसार, यह 1952 के बाद कामचटका में आया अब तक का सबसे तीव्र भूकंप है। उल्लेखनीय है कि 4 नवंबर 1952 को 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें भयंकर तबाही हुई थी और हजारों लोगों को जान-माल का नुकसान हुआ था।

समुद्र में उत्पन्न हुआ केंद्र

इस बार का भूकंप भी समुद्र की सतह के नीचे उत्पन्न हुआ है, जिससे सुनामी का खतरा कई गुना बढ़ गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, भूकंप का केंद्र कामचटका प्रायद्वीप के तट से कुछ किलोमीटर दूर प्रशांत महासागर के अंदर स्थित था।

जापान और रूस में हाई अलर्ट

रूस की आपात सेवा एजेंसियों ने तटीय इलाकों में रह रहे नागरिकों से सुरक्षित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहुंचने की अपील की है। जापान के होंशु द्वीप और होक्काइडो क्षेत्र में भी सुनामी अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर समुद्र का पानी तट के अंदर घुसता देखा गया है।

जुलाई में भी आए थे भूकंप

इससे पहले जुलाई माह में भी कामचटका के पास समुद्र में पांच भूकंप दर्ज किए गए थे, जिनमें सबसे तीव्र झटका 7.4 तीव्रता का था। उस समय भी हल्का अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन मौजूदा भूकंप की तीव्रता और प्रभाव कहीं अधिक घातक माना जा रहा है।

प्रशासन और राहत एजेंसियां सक्रिय

रूसी सरकार और आपदा राहत टीमें तुरंत सक्रिय हो गई हैं। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली और संचार सेवाएं बाधित होने की खबर है। कई स्थानों पर इमारतों में दरारें और सड़कों पर दरारें देखी गई हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए हेलीकॉप्टर और नावें तैनात कर दी गई हैं।
भूकंप के बाद अक्सर आफ्टर शॉक्स यानी झटके आते हैं। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अफवाहों से बचें।

Editor CP pandey

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

6 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

7 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

7 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

7 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

8 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

8 hours ago