विद्यालय बंदी के फैसले पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जमालपुर में हुआ जोरदार प्रदर्शन


ग्रामीण बोले: “शिक्षा के मंदिर बंद, शराब के ठेके चालू… यह कैसा विकास?”

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।शिक्षा क्षेत्र नवानगर के ग्राम पंचायत जमालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय को बंद कर बच्चों को समीपवर्ती विद्यालय में स्थानांतरित किए जाने की योजना ने ग्रामीणों में आक्रोश की लहर पैदा कर दी है। गुरुवार को दर्जनों की संख्या में अभिभावकों, महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने विद्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर सरकार के इस निर्णय के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में “शिक्षा बचाओ”, “विद्यालय बंदी वापस लो”, जैसे नारे लिखी तख्तियां लेकर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल महिलाओं ने तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार छोटे गांवों में शराब के ठेके तो खोल रही है, लेकिन शिक्षा के मंदिरों को बंद कर रही है, जो कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है।

ग्राम प्रधान अजीत कुमार सिंह मंटू ने जानकारी दी कि विद्यालय को गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर स्थानांतरित करने का प्रस्ताव रखा गया है, जिसे अभिभावकों ने सर्वसम्मति से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ है और इससे प्राथमिक शिक्षा पर गंभीर असर पड़ेगा।

महिलाओं ने प्रशासनिक रवैये पर भी सवाल उठाया और बताया कि न तो प्रधान से राय ली गई और न ही विद्यालय प्रबंधन समिति को इस विषय की कोई जानकारी दी गई। यह निर्णय पूरी तरह से एकतरफा और ग्रामीणों की भावनाओं के खिलाफ है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि सरकार इस प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से रद्द करे और प्राथमिक विद्यालय को यथावत चालू रखे। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

गैस कालाबाजारी रोकने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति बनाए रखने और…

9 hours ago

परधानी कै चुनाव फिर से नियरान है

सीट सामान्य भई जब सेदस-पंद्रह सोच भई है सयानीभौजिक पांव गहे महतारीतुंही अब लाज बचाओ…

9 hours ago

केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत की जनसभा आज

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि 15…

9 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत में 37405 मामलों का निस्तारण, 3.54 करोड़ रुपये से अधिक की ऋण वसूली

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में…

9 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा…

10 hours ago

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गोरखपुर विश्वविद्यालय को तीन पदक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक प्रतिभा ने एक बार फिर…

10 hours ago