स्वच्छता के नाम पर ग्रामीणों ने लगाया सफाई घोटाला का आरोप

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा) । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को लेकर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में गांवों को स्वच्छ और रोगमुक्त बनाने हेतु पंचायतों को लाखों रुपए की धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। मगर महराजगंज जिले के सदर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़हरा राजा में यह योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। बिना सफाई, बिना छिड़काव के जिम्मेदारों द्वारा पुरा भुगतान करा लिया गया है। ग्राम पंचायत बड़हरा राजा के कोइरियां टोला, शंकरपुर टोला और शेखपुरवां टोला में सफाई कार्य और खरपतवार नाशक दवा छिड़काव के नाम पर लाखों की रकम निकाली गई, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग एक वर्ष से गांव में न तो सफाई हुई है और न ही किसी प्रकार की दवाओं का छिड़काव कराया गया।वही यह साफ दिख रहा है कागजी खेल जो फर्जी वाउचरों से की गई निकासी आज लोगों की आंखें खोलकर रख दिया है। ग्रामीणों द्वारा जुटाए गए दस्तावेजों के अनुसार, 12 जुलाई 2025 को ग्राम पंचायत स्तर से दो वाउचरों के माध्यम से कुल ₹66,900/- का भुगतान किया गया,
जिसमें घास भूसा जलाने वाले दवा छिड़काव हेतु वाउचर संख्या 5 टी एच एफ सी / 2025-26/पी 13 से ₹48,200/-का भुगतान किया गया है। वही दूसरी 12 जुलाई 2025 को स्वच्छता हेतु वाउचर संख्या 5 टी एच एफ सी / 2025-26/पी 14 से ₹18,700 का भुगतान किया गया है। ये भुगतान स्वच्छता और खरपतवार नियंत्रण कार्यों के नाम पर किए गए ।जबकि ग्रामीणों का स्पष्ट आरोप है कि कोई कार्य वास्तव में नहीं हुआ। ग्राम पंचायत में देखा जाए तो नाली निर्माण भी अधूरा है जो सिर्फ दो टोलों तक ही सीमित है।शंकरपुर व शेखपुरवां टोला में ही आंशिक रूप से नाली निर्माण हुआ है। वही दूसरी ओर कोइरियां व बड़हरा राजा खास में जल निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है। गंदगी से लोग संक्रामक बीमारियों के खतरे में जी रहे हैं। जिसमें ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह घोटाला ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी की आपसी मिली-भगत से अंजाम दिया गया है। फर्जी कार्य योजनाएं बनाकर, झूठे वाउचरों पर हस्ताक्षर कर, सरकारी धन का बंदरबांट किया गया। ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने आवाज उठाते हुए पुरे विकास कार्यों का जांच की मांग तेज कर दिया है । ऐसे में घोटाले से आक्रोशित ग्रामीणों में सुनील, संजय, ममता, पुनीता, अनीता, अंजलि, खदेरू, भूअर, केवल ,राममनोहर, बबिता , सर्वेश आदि ने जिलाधिकारी महराजगंज से ग्राम पंचायत में बीते हुए सभी कार्य का जांच करने की मांग किया है।
इस संबंध मे जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा से मोबाइल द्वारा संपर्क करने का प्रयास किया गया। परंतु संपर्क नहीं हो पाया।

rkpnews@desk

Recent Posts

US-Iran Talks फेल: पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, इशाक डार बोले—सीजफायर बढ़े

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…

16 minutes ago

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

4 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

13 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

14 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

14 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

15 hours ago