Categories: Uncategorized

अलाव के साथ ग्राम सुरक्षा समिति की बैठकें, चोरी रोकथाम व साइबर जागरूकता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों द्वारा शीतलहर को देखते हुए अलाव की व्यवस्था के साथ ग्राम सुरक्षा समिति की बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठकों के दौरान ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को क्षेत्र में होने वाली चोरी की घटनाओं की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई। संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने, रात्रि गश्त में सहयोग, आपसी समन्वय और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने पर विशेष जोर दिया गया।
इसके साथ ही साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए साइबर जागरूकता पर भी विस्तार से चर्चा की गई। लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी साझा न करने, अज्ञात लिंक से बचने तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति सतर्क किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि थोड़ी सी सावधानी से साइबर अपराधों से बचा जा सकता है।
बैठकों में यह भी अपील की गई कि ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्य पुलिस के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें और गांव की सुरक्षा को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

3 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

3 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

3 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

4 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

4 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

4 hours ago