ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर जनाजा स्थल,ईद, बकरीद, मुहर्रम का मेला स्थल, कब्रिस्तान व नाली पर से अतिक्रमण हटाने की किया मांग

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली ग्राम पंचायत के जमनटोला गांव निवासी साढ़े तीन दर्जन ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर अपने गांव के जनाजा स्थल, ईद, बकरीद, मुहर्रम का मेला स्थल, कब्रिस्तान व सार्वजनिक नाली पर कुछ व्यक्तियों द्वारा किए गए अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है।वहीं डीएम ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश भी दिए हैं।डीएम को सौंपे गए शिकायती पत्र में गांव निवासी समाजिक कार्यकर्ता अमानत अंसारी,इस्लामिया कमेटी के सदर नसीर अंसारी,रियाजुद्दीन, मुसाफिर,नसरुद्दीन, निसार, मुस्तकीम,मुहम्मद अली,असकाब,क्यामुद्दीन,अलाउद्दीन, सफरी, सलमान,नैमुल्लाह,सरफराज, आसिफ,असलम, खुर्शेद, मुनीब,इरफान, हसबुद्दीन, कलाम,अफरोज, ऐनुल, ईश मुहम्मद,राज, नौशाद, अकरम, सैमुल्लाह, हसमुल्लाह,नईमुद्दीन, इशरत, मुहम्मद्दीन,सद्दाम,मुबारक, मजीद,आशिक,यूनुस, निजामुद्दीन,मेराज, अरशद, हसमुद्दीन ने लिखा है कि हम लोगों ने अपने गांव में आपसी सहमति से कुछ जमीन छोड़ा है।उस छोड़े गए जमीन पर जनाने की नमाज अदा की जाती है।इसके अलावा उसी स्थान पर ईद, बकरीद व मुहर्रम का मेला भी लगता है।उसके बगल में सार्वजनिक नाली बनी है।जिसमें लगभग दो सौ घरों का पानी गिरता है।शिकायतकर्ता ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही मुस्लिम समाज के ही कुछ लोगों ने जनाजा स्थल,ईद,बकरीद, मुहर्रम का मेला स्थल, कब्रिस्तान व सार्वजनिक नाली पर अतिक्रमण कर लिया है।शिकायतकर्ताओं का कहना है कि 17 जुलाई 2024 को मुहर्रम का पर्व है।अतः इससे पूर्व उक्त स्थल को अतिक्रमण मुक्त किया जाए,ताकि मुहर्रम का मेला सुचारू रूप से लग सके। सूत्रों से बताया गया है की जिलाधिकारी ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए एसडीएम भाटपार रानी को निर्देशित भी किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सनसनी: ढाबे पर बैठे युवक को मारी गोली, मौके पर मौत

ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…

44 minutes ago

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

3 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

3 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

3 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

3 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

13 hours ago