ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या प्रधान के दरवाजे पर जमा हुई हजारों लोगों की भीड़

भाटपार रानी/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) देवरिया जिले के भाटपार रानी तहसील अंतर्गत बनकटा थाना क्षेत्र के विकासखंड बनकटा ग्राम सभा प्रताप छापर के ग्राम प्रधान अजीत सिंह उर्फ जड़ी की गोली मारकर देर रात अज्ञात हमलावरों के द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम हेतु बॉडी देवरिया भेजे जाने की खबर है ।

प्राप्त समाचार के मुताबिक देवरिया,जनपद के बनकटा विकासखंड क्षेत्र के प्रताप छापर ग्राम सभा के ग्राम प्रधान अजीत सिंह उर्फ जड़ी सिंह की गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या किए जाने की बड़ी खबर सामने आई है। बताते चलें कि बनकटा थाना क्षेत्र की सोहनपुर बजार के बीच गांव में स्थित पुरानी दुर्गा मन्दिर से दक्षिण पूर्व के कोने पर स्थित एक मकान के अन्दरजो स्तानीय निवासी पंकज की मकान के अंदर गोली मारकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया हैं। वहीं मौके ताश के पत्ते और चप्पले भी मिलने की आम चर्चा है।, प्रताप छापर ग्राम सभा के जंजिरहा गांव के निवासी अजीत सिंह उर्फ जड़ी सिंह, को लेकर एक सिंडिकेट होने की भी चर्चा अक्सर गर्म रही। वहीं युवा ग्राम प्रधान जड़ी सिंह दर्जनों मुकदमे, दर्ज होने की चर्चा है पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है, और जॉच में जुट गई है। सूत्र बताते हैं जुआ खेलने के दौरान विवाद शुरू हुआ जो हत्या में तब्दील हो गया। इसके अतरिक्त अन्य पिछले विवाद भी शामिल हैं शराब की तस्करी सहित प्रापर्टी के विवाद से भी इस घटना को जोड़ा जा रहा है। वहीं पुलिस जांच कर असलियत सामने लाने की कोशिश में लग गई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

वोट चोरी के आरोपों पर दिल्ली में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की अगुवाई में INDIA ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट तक मार्च; चुनाव आयोग पर उठे सवाल

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कथित चुनावी अनियमितताओं, मतदाता सूची में गड़बड़ी और विशेष…

7 hours ago

‘बुढ़ापे का सहारा है पेंशन’—देवरिया में पेंशनर्स संस्था ने दी संघर्ष की चेतावनी, जानिए क्या हैं मांगें

पेंशनरों के हक पर नहीं चलेगी कैंची! आठवें वेतन आयोग में भेदभाव के खिलाफ देवरिया…

7 hours ago

मोबाइल के दौर में चिट्ठी ने दिलाई बड़ी पहचान! अहमदाबाद की मीरा को ₹25 हजार का पुरस्कार

1,796 विद्यार्थियों में अव्वल रहीं मीरा ठक्कर, अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता में गुजरात में पहला…

8 hours ago

शारदा यूनिवर्सिटी में युवाओं के नवाचार का दम!

‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में तीन विजेता सम्मानित, सोलर चार्जर और ईवी मॉडल ने खींचा…

8 hours ago

DM ने बाजरे की फसल तौली, चुनावी केंद्र परखी व्यवस्थाएं, जनगणना की तैयारी भी जांची

फोटो प्रेस विज्ञप्ति आगरा में एक्शन मोड में DM मनीष बंसल: बाजरे की पैदावार से…

8 hours ago

पेयजल की शुद्धता पर रेलवे की सख्ती, एक सप्ताह में 602 क्लोरीन परीक्षण

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में यात्रियों और रेल कर्मचारियों को…

8 hours ago