बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
तरकुलवा थाना क्षेत्र बंजरिया बाजार निवासी आर्मी जवान सड़क हादसे बुधवार को गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका इलाज के दौरान गुरुवार को लखनऊ में मौत हो गई। वह दीपावली पर्व मनाने के लिए अवकाश लेकर घर आए थे।मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गई।वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मेन मार्ग बंजरिया परसौनी गांव के समीप मार्ग पर बुधवार शाम को बुलेट और पल्सर बाईकों के आमने-सामने जोरदार टक्कर में कुशीनगर जनपद के चौरा थाना अंतर्गत मोगलही गांव के रहने वाले वेल्डर धर्मेंद्र कुशवाहा 35 वर्ष की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जबकि घटना में इनके गांव के अन्य दो साथी अर्जुन और लालबाबू गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया गया।जबकि घटना में तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजरिया बाजार निवासी आर्मी जवान संजय पांडे 26 वर्ष पुत्र सुरेश पांडे भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।जिनको चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया।जिनका इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। वह दीपावली पर्व मनाने के लिए अवकाश लेकर गांव आए थे। मौत की सूचना मिलते ही मां उमेशा देवी का रो रो कर बुरा हाल है।वही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी।मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।
बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…
30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…
शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…
41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…
नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…