ग्राम प्रधान ने मछली पालन हेतु चंद रुपयों में दे दिया बंजर भूमि

निचलौल ब्लाक के ग्राम सभा कैमा व सिसवा ब्लाक के ग्राम सभा पोखरभिन्डा का मामला

खेखड़ा नाले के समीप स्थित है दोनो बंजर भूमि

महराजगंज/निचलौल(राष्ट्र की परम्परा)।
निचलौल ब्लाक अन्तर्गत ग्राम सभा कैमा व सिसवा ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम सभा पोखरभिंडा के सिवान व खेकड़ा नाले के समीप स्थित दोनो बंजर भूमि है जो दोनो अलग अलग ग्राम सभा मे पड़ता है यह दोनों कैमा और पोखरभिंडा मे पड़ता है जिसे ग्राम सभा के जिम्मेदार यानि ग्राम प्रधान ने चंद रुपयों के लिए एक वर्ष के लिए मछली पालन करने के लिए दे दिया जिस पर तीन वर्षो से एक ही ब्यक्ति काबिज़ है |
प्राप्त जानकारी के अनुसार निचलौल ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम सभा कैमा व सिसवा ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम सभा पोखरभिंडा के सिवान व खेखड़ा नाले के समीप स्थित दोनो बंजर भूमि है जो वर्तमान समय में पोखरी के रुप मे स्थित है जिसका गाटा संख्या 291,260है और इस पर ग्राम सभा के दारा सिंह ने तीन हजार रुपये मे बंजर भूमि ले लिया है यही नही इस बंजर भूमि से सटे सिसवा ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम सभा पोखर भिंडा की भूमि है उस पर भी दारा सिंह ने तीन हजार रुपये मे लिया है यानि दोनो बंजर भूमि पर छः हजार रुपये में अवैध तरीके से मछली पालन का धंधा कराना और ग्राम प्रधान इन रुपयों से जेब भरकर मालामाल होना आम बात हो गई है |
बंजर भूमि पर अवैध मछली पालन कर रहे दारा सिंह ने कहा कि दोनों ग्राम प्रधान को तीन,तीन हजार रुपये मे एक वर्ष के लिए मछली पालन हेतु मैं लिया हू उक्त धनराशि मेरे द्वारा
ग्राम प्रधान को दे दिया गया है ।09 अगस्त को ही मेरा मछली पालन का तिथि समाप्त हो गया है यह सिससिला तीन वर्षो से चलता चला आ रहा है |
इस विषय में कैमा ग्राम प्रधान धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि यह बंजर भूमि है इसको किसी को नही दिया गया है जबकि बगल वाली भूमि पोखरभिन्डा का है रुपए लेने की बात बिल्कुल गलत है मुझे किसी ने रुपया नही दिया है |

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह की व्यस्त घड़ी में एयरपोर्ट चेक-इन सिस्टम फेल, उड़ानों पर सीमित असर

एयरपोर्ट चेक-इन सिस्टम ठप: 40 मिनट की सॉफ्टवेयर खराबी से दिल्ली-मुंबई सहित कई एयरपोर्ट प्रभावित…

14 minutes ago

खसरा–रूबेला टीकाकरण अभियान सफल, बच्चों को लगा एमआर टीका

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित खसरा–रूबेला…

15 minutes ago

बजट 2026-27 आर्थिक समस्याएं और औंधी रणनीति

लेखक - राजेंद्र शर्मा अब जबकि पूंजीवाद का सर्वोच्च दूत, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तक भारत…

16 minutes ago

होली फ्लाइट टिकट महंगा: पटना-लखनऊ वापसी पर किराया आसमान छू रहा, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से भी महंगा सफर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)होली फ्लाइट टिकट महंगा होना इस बार परदेसियों के लिए…

1 hour ago

दिसंबर 2026 तक शुरू होगा IGIMS का नया मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) पटना में 1200 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल दिसंबर…

1 hour ago

सुबह सघन चेकिंग: 18 स्थानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत 19 फरवरी 2026 की…

1 hour ago