बस चालकों की मनमर्जी से रोड हो रहे जाम आम जनमानस हो रही है परेशान

जिम्मेदार मुख दर्शक बनकर देख रहे तमाशा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
रेलवे बस स्टेशन परिसर में बनाए गए पार्किग में बसों को नहीं खड़ा किया जा रहा है। सड़कों पर बेतरतीब तरीके से पूर्वी तरफ की रोड को कब्जा कर उसी पर पशुओं को खड़ा कर दिया जाता हैं, और पश्चिमी रोड से बसों का आना जाना लगा रहता है। रेलवे स्टेशन स्थित गोरखपुर डिपो के सामने अक्सर जाम लगने के चलते जनता काफी परेशान है। स्टेशन को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए सड़कों को दो भागों में बाटकर डिवाइडर बनाए गए। साथ ही कई अभियान भी चलाए गए।
गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन छोटा है। ऐसे में रोडवेज के अलावा अनुबंधित बसों की संख्या काफी है। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के आदेश पर रोडवेज प्रशासन ने ठोस कदम उठाएं साथ ही नोटिस भी जारी की गई। इसके बाद भी व्यवस्था नहीं सुधर सकी।
इसके बावजूद भी बसे स्टेशन पर पहुंच रही है। जिसकी वजह से जाम की समस्या बनी हुई है।
रेलवे बस स्टेशन रोड पर रोडवेज बस आड़े तिरछी खड़ी करने से अक्सर जाम से जूझना पड़ता है। कई बार तो रास्ता बदलकर शहर में प्रवेश करना होता है। इसके चलते लोगो को काफी परेशानी होती है।
जाम से लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रशासन कार्रवाई करती है, मगर कुछ दिन के बाद यह बेअसर साबित होता है। आए दिन रोडवेज बस स्टेशन पर जाम की समस्या बनी रहती है। रोडवेज चालक-परिचालक बसों को सड़क पर ही खड़ी कर सवारी भरते हैं। जिससे आम लोगों को दिक्कत होती है।
जाम इतना अधिक रहता है कि रेलवे स्टेशन जाने के लिए रास्ता बदलना पड़ता है। थोड़ा भी लेट हुआ तो ट्रेन छूट जाए। रोडवेज प्रशासन की कार्रवाई का असर नहीं दिखता है। सवारी भरने के चक्कर में लोग जाम में घंटों पीस जाते हैं। गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन परिसर में बसों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह है, लेकिन बसों को अंदर नहीं खड़ा किया जाता है। चालक परिचालक सड़क पर ही बसों को खड़ी कर पैसेंजर्स बैठाते हैं। जिसके चलते घंटों जाम लग जाने से राहगीरों को दिक्कत होती है। इसकी सुधि लेने के लिए कोई जिम्मेदार कारगर कदम नहीं उठा रहे हैं।, जिसका खामियाजा आम जनमानस उठाना पड़ रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

54 minutes ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

3 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

3 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

5 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

5 hours ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

5 hours ago