सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता का संदेश देगी विकसित भारत पदयात्रा

प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा बैठक, पदयात्रा के साथ स्वच्छता अभियान, सेमिनार और प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तय

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित “विकसित भारत पदयात्रा” को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर कार्यक्रमों की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष नीतू सिंह, विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, विधायक धनघटा गणेश चंद्र चौहान, भाजपा जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) जयप्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी तथा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती 31 अक्टूबर को “सरदार@150 – एक भारत, आत्मनिर्भर भारत अभियान” के रूप में मनाई जाएगी। इसके तहत जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 10 किलोमीटर लंबी पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रमों में स्वच्छता अभियान, सेमिनार, वाद-विवाद और निबंध प्रतियोगिताएं भी शामिल रहेंगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पदयात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रहे, इसके लिए पहले से आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। प्रतिभागियों की सुविधा हेतु पेयजल, मोबाइल शौचालय, स्वास्थ्य शिविर और एंबुलेंस की व्यवस्था रखी जाए। युवाओं, एनसीसी कैडेट्स और विद्यालयों के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए ताकि राष्ट्रीय एकता और समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचे।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि माई भारत पोर्टल के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण कराया जाए और निबंध, प्रश्नोत्तरी व राष्ट्रीय रील प्रतियोगिताओं जैसे कार्यक्रमों का आयोजन शासन के निर्देशों के अनुसार किया जाए। जनपद स्तर पर आयोजित सभी कार्यक्रमों को पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती राष्ट्र के लिए ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद 560 से अधिक रियासतों को एक राष्ट्र में जोड़ने का महान कार्य किया। उनकी इस अमर विरासत के सम्मान में पूरे देश में सरदार@150 समारोह आयोजित किए जा रहे हैं, जो राष्ट्रीय एकता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करने का प्रतीक हैं।
बैठक में विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक धनघटा गणेश चौहान, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका अवधेश भारती, जिला विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला खेल अधिकारी चंद्रशेखर, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी. सिंह, युवा कल्याण अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला पंचायतराज अधिकारी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago