विकास की आस में नगर पालिका से जुड़े क्षेत्रो की जनता

बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद के नए वार्ड मोहांव स्थित बाईपास पर चाय की दुकान पर सोमवार की सुबह नगरवासियों ने बताया कि सरकार के द्वारा आम जनमानस के लिए योजनाएं अवश्य चलाई जा रही है। लेकिन सम्बन्धित योजनाओं को जनता तक नहीं पहुंचने देते हैं।
आपको बताते चले कि काशीनाथ हॉस्पिटल के नजदीक मोहाव वार्ड में स्थित चाय की दुकान पर कड़ाके की ठंड में बैठे ग्रामीणों ने बताया की राज्य व केंद्र की सरकार द्वारा गांवो को शहर बनाने के लिए अनेक जुगत लगाई जा रही हैं, और तमाम बुनियादी सुविधाओं को लेकर योजनाएं चलाई जा रही हैं की प्रत्येक नागरिक को आसानी से सुविधाएं प्राप्त हो सके तथा क्षेत्र का विकास हो। किन्तु योजनाओं से सम्बंधित, सुविधाओं को जनता तक पहुचाने में असफल हो रहे है।और आम जनता बुनियादी सुख सुविधाओं दूर होता जा रहा है।
पण्डित वशिष्ट मिश्रा ने बताया की सरकार के द्वारा स्वच्छता को लेकर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है लेकिन सफाई कर्मी यहां पर नियुक्त किए गए हैं, वो केवल कागजो में सिमट कर रह गया है। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर पालिका बरहज के द्वारा कहीं अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है।
वही लालू प्रसाद ने बताया कि नगरपालिका के तरफ से सभी सुख सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं लेकिन हम गरीब लोगों के पास नही पहुँच पाता है।जबकि
हेम चंद्र पाल ने बताया कि अभी मेरा गांव जुड़ा है, जिससे यहां पर अभी किसी भी प्रकार की सुविधा नहीं मिलती है, चुनाव हो जाने के बाद संभव है कि जो सुविधाये होगी हम आम नागरिकों तक पहुँचेगा।
डॉ शैलेंद्र जायसवाल ने बताया कि सरकार अपनी तरफ से काफी प्रयास कर रही है, लेकिन सम्बन्धित लोगो द्वारा सरकार की योजना को वार्ड वासिओ व क्षेत्रवासियों तक नही पहुँचने दिया जा रहा है। डॉ शैलेंद्र ने बताया कि आज भी नगर पालिका में ऐसे वार्ड हैं, जहां पर नल का पानी तक नहीं पहुंचाया गया । किन्तु आज सभी प्रत्याशी बैनर और पोस्टर लगाकर घूम रहे हैं लेकिन चुनाव के बाद नगरपालिका की आमजनमानस की सुधि लेने कोई नहीं आता।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

✍️ प्रेम का रंग – त्याग, सहिष्णुता और ईमानदारी की प्रेरक कविता

प्रेम का रंग चढ़ता चला गया,यूँ लगा कि दुनिया हमारी है,त्याग का यत्न जब सीखा…

10 minutes ago

बेखौफ चोरों का तांडव: 250 केवी ट्रांसफार्मर न चुरा पाने पर 400 लीटर तेल पार, इलाके की बिजली ध्वस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर…

10 minutes ago

परीक्षा के दिन लापता हुईं चार छात्राएं सीडब्ल्यूसी की निगरानी में मिलीं सुरक्षित

पलामू जिला पुलिस ने लापता चार नाबालिग छात्राओं को किया रेस्क्यू, मैट्रिक परीक्षा के दौरान…

14 minutes ago

पुरंदर संधि से आगरा दरबार तक: शिवाजी की ऐतिहासिक यात्रा

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा लेख डेस्क)महाराष्ट्र का वर्तमान छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व नाम औरंगाबाद) इतिहास के…

46 minutes ago

खेरिया एयरपोर्ट पर तेज निर्माण, आगरा को मिलेगी नई हवाई पहचान

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा सिविल एयरपोर्ट को आधुनिक हवाई सेवाओं से जोड़ने की दिशा…

1 hour ago

गौआश्रय स्थल मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति, दोषियों पर होगी कार्रवाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सक्सेना चौक पर सामने आए गोवंश अस्थि प्रकरण को लेकर जिला…

1 hour ago