विजय वडेट्टीवार और पूर्व मंत्री नसीम खान ने नगर का दौरा किया

फ्लैट आवंटन घोटाले की उच्च स्तरीय कमेटी से जांच कराने की मांग की

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा) गुरुवार को विपक्ष नेता विजय वडेट्टीवार और पूर्व मंत्री तथा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मो. आरिफ (नसीम) खान ने विमान प्राधिकरण की जगह पर रहनेवाले बैलबाजार स्थित क्रांति नगर और संदेश नगर विभाग का निरीक्षण किया।
बता दें कि दो दिन पहले फ्लैट आवंटन घोटाले के बाद विजय वडेट्टीवार और नसीम खान ने इस विभाग का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों की शिकायतें सुनीं। स्थानीय नागरिकों ने वडेट्टीवार और नसीम खान से शिकायत की कि, विमान प्राधिकरण की जगह पर रहनेवाले क्रांति नगर और संदेश नगर के 50% ज्यादा लोगो को अपात्र घोषित कर दिया गया और फर्जी लोगों को घर आवंटित कर दिए गए।
लोगों से बात करते हुए विजय वडेट्टीवार और नसीम खान ने सरकार से मांग की है कि फ्लैट आवंटन घोटाले की उच्च स्तरीय समिति से जांच कराई जाए और फ्लैट घोटाले में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और साथ ही घर के बदले घर देकर 100% लोगो का पुनर्वास किया जाए।
इस निरीक्षण दौरे में क्रांति नगर और संदेश नगर के हजारों की संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और कई नेता मौजूद थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago