बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । 22 जनवरी को राम नगरी अयोध्या में पुरुषोत्तम भगवान राम के भव्य मन्दिर उद्घाटन एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम भक्तों में काफी उत्साह दिखा, सुबह से ही लोगों का जमावड़ा कस्बा में होने लगा और पूरा कस्बा जय श्रीराम उद्घोष नारों से गूंज उठा। लोगों की उमंग व उत्साह, जो किसी उत्सव से कहीं कम नही था, इस विजय जुलूस में कस्बा सहित आस-पास के दर्जन गांवों से आये हजारों की संख्या में लोग शामिल रहे। विजय जलूस में चल रहे राम, लक्ष्मण, सीता सहित हनुमान प्रतीकात्मक विराजमान घोड़ा बग्गी जो लोगों में काफी आकर्षक का केन्द्र बना रहा जहां डीजे की धुन पर महिला और युवा वर्ग के लोग खूब झूमते हुए नजर आयें उक्त विजय जलूस का शुरुआत बाबा परमहंस कुट्टी से किया गया और पूरे कस्बे में घूम कर पुनः बाबा परमहंस कुट्टी पर जाकर समाप्त हुआ। इस अवसर पर बाबागंज पुलिस चौकी प्रभारी राम गोविंद वर्मा हमराह पुलिस बल के साथ काफी सतर्क दिखे।
ढाबे पर खाना खा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, देवरिया में सनसनी—सीसीटीवी खंगाल रही…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…
सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…
IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…
“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…