प्राण प्रतिष्ठा के खुशी में लोगों ने मनाया दीपोत्सव,किए भजन कीर्तन


बघौचघाट (राष्ट्र की परम्परा) प्रभु श्री राम के बाल स्वरूप विग्रह का प्राण प्रतिष्ठा होने की खुशी में क्षेत्रीय लोगों में भी बेहद उत्साह भरा हुआ है।शाम होते ही घर-घर में प्रभु श्री राम के गीत होने लगा।साथ ही क्षेत्र के सभी मंदिरों की साफ सफाई कर भव्य ढंग से सजाकर शाम होते ही घरों एवम मंदिरों पर मिट्टी के दीपमालाओ से सजाई गई। वही लाइट व झालरे भव्यता को चार चांद लगा रहे हैं।पकहां में स्थित प्राचीन चतुर्भुज भगवान मंदिर को भव्य तरीकों से लाइट व झालरों एवम दीपमालाओं से सजाया गया है।जहा भजन कीर्तन का आयोजन चल रहा है।मेदीपट्टी स्थित श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर को ग्राम प्रधान गिरिजा लाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रभु श्री राम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के खुशी में भजन कीर्तन व दीपोत्सव मनाई गई।इसी क्रम में देवरिया घूस स्थित मां हिरमती भवानी मंदिर में पुजारी विजय दास,श्री ठाकुर जी मंदिर में पुजारी बृजेश पांडेय के देखरेख में दीप प्रज्वलित कर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।इस साथ ही सम्पूर्ण क्षेत्र में लोग अपने-अपने घरों एवं मंदिरों को दीप मालाओं से सजाएं और प्रभु श्री राम का भक्ति भजन कर दीप उत्सव मनाए।वही श्री नर्वदेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी आचार्य राजू मिश्रा ने बताया कि पांच शताब्दियों के बाद ऐसा सुखद समय आया है।अयोध्या धाम में भगवान श्री रामलला अपने गर्भ गृह में विराजमान हुए हैं।पूरा देश इस ऐतिहासिक जश्न को मना रहा है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

23 hours ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 day ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

1 day ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

2 days ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

2 days ago