अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर चौकसी की खुली पोल,नेपाल पुलिस ने तस्करी की 471 बोरी चीनी किया बरामद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नेपाल भारत अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से तस्करी कर नेपाल में लाए जा रहे भारी मात्रा में चीनी को नेपाल की सशस्त्र प्रहरी बल और भैरहवां भंसार कार्यालय की संयुक्त टीम ने जब्त कर तस्करी के धंधे का पर्दाफाश किया है। प्राप्त समाचार के अनुसार नेपाल- भारत अन्तर्राष्ट्रीय सीमा से तस्करी कर नेपाल में लाए जा रहें भारी मात्रा में चीनी को नेपाल की सशस्त्र प्रहरी बल और भैरहवां भंसार कार्यालय की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान कुल 471 बोरी चीनी बरामद की गई, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया है। भैरहवा भंसार अधिकारी नरेश शाह और सशस्त्र प्रहरी बल, नेपाल नं. 27 गण के हे.क्वा. रुपंदेही के प्र.ना.उ. चन्द्र कुमार थापा को गुप्त सूचना मिली कि भैरहवा के सिद्धार्थनगर नगरपालिका वार्ड नंबर 4 में स्थित एक सुगर मिल के पास के दो घरों में तस्करी का सामान छिपा कर रखा गया है। इसी जानकारी के आधार पर संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की, जिसमें 471 बोरी भारतीय चीनी बरामद की गई। इस अवैध चीनी की कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई गई है। फिलहाल इस मामले में आगे की कार्यवाही जारी है। भैरहवां भंसार (कस्टम) कार्यालय बेलहिया के प्रवक्ता नरेंद्र प्रसाद चौधरी ने इसकी पुष्टि की और तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की बात कही।

Karan Pandey

Recent Posts

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरू, 28 अगस्त तक होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…

1 hour ago

US-Iran Talks फेल: पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, इशाक डार बोले—सीजफायर बढ़े

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…

3 hours ago

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

7 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

16 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

17 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

17 hours ago