मेडिकोलीगल के नाम पर वसूली का वीडियो वायरल, कर्मी पर गिरी गाज

कर्मचारी का वेतन रोक किया स्थानांतरित

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l कुबेरस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मचारी द्वारा मेडिकोलीगल के नाम पर अवैध वसूली किए जाने का मामला सामने आया है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब एक महिला ने काउंटर पर 570 रुपए प्रति व्यक्ति मांगे जाने का वीडियो बनाकर, सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने आनन फानन उक्त कर्मी का वेतन रोकते हुये स्थानांतरित कर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है, तथा अग्रिम कारवाई हेतु उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।
बता दे कि शुक्रवार देर शाम वायरल हुए इस वीडियो में सीएचसी में पर्ची काउंटर पर बैठे कर्मचारी को मेडिकोलीगल प्रक्रिया के लिए चार बच्चियों की मां से प्रति व्यक्ति 570 रुपए मांगते हुए देखा जा सकता है। महिला द्वारा इस अत्यधिक शुल्क पर आपत्ति जताने और वीडियो बनाने के बाद मामला तूल पकड़ लिया है।
वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए, आरोपी कर्मचारी का वेतन रोक सीएचसी से स्थानांतरित कर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही उन्होंने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की सिफारिश की है।
इस संदर्भ में डॉ. धीरज सिंह का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से ही मामला संज्ञान में आया है हमने तुरंत संबंधित कर्मचारी को नोटिस जारी कर वेतन रोक दिया है। एवं स्थानांतरित भी कर दिया गया है तथा उच्चाधिकारियों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। बहुत जल्द इस पर ठोस कार्रवाई की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

2 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

3 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

3 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

3 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

3 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

3 hours ago