पुलिस कर्मी का पांच सौ रूपए रिश्वत लेते विडियो हुआ वायरल

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)

जहां एक तरफ योगी सरकार द्वारा पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ थाना रामनगर के एक पुलिस कर्मचारी द्वारा मुकदमा लिखे जाने के लिए पांच सौ रूपए की रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जोर शोर से वायरल हो रहा है|

आपको बताते चलते हैं की वायरल वीडियो की जब पड़ताल की गई तो सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 जून को थाना रामनगर क्षेत्र बुढ़वल स्टेशन निवासी कबीर अहमद के घर बगल रह रहे अब्दुल के पुत्रों सहित अज्ञात के घर से मारपीट झगड़ा हुआ था जिसमें कबीर अहमद के सर पर काफी गंभीर चोटें आई थी और इसकी रिपोर्ट लिखाने के लिए थाना रामनगर गया था |

जहां पर डॉक्टरी करा करके उसे वापस घर भेज दिया गया जिसके बाद रामनगर थाने पर तैनात उपनिरीक्षक रामकृष्ण सिंह उसके घर गए और मुकदमा दर्ज कराने के लिए दो हजार रूपए मांगे पर कबीर अहमद ने कहा कि हम बहुत ही गरीब हैं हमारे पास इतना पैसा नहीं है जिस पर उपनिरीक्षक ने कहा कि कुछ ना कुछ तो देना ही होगा नहीं तो मुकदमा नहीं लिखा जाएगा

घर पर उसने पांच सौ रूपए उपनिरीक्षक को दिए और उसे थाने बुलाया गया दूसरे दिन वह थाने पहुंचा जिस पर पांच सौ रुपए सिपाही को फिर दिए जोकि वीडियो में साफ तौर पर स्पष्ट है जिसकी जानकारी भुक्तभोगी ने शिकायती प्रार्थना पत्र द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रेषित किया है

वहीं दूसरी तरफ मामले को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी सदर को सौपते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है फिलहाल वायरल वीडियो कहां तक सच हैं इसकी पुष्टि हमारे द्वारा नहीं की जा रही है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

8 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

14 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

14 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

14 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

14 hours ago