सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सरकार की महत्वाकांक्षी आरडीएसएस योजना अंतर्गत सलेमपुर के गांधी चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमे मुख्य अतिथि सलेमपुर सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि आरडीएसएस योजना से पूरे नगर पंचायत के 13 वार्डो में जहां विद्युत खंभे नहीं हैं, वहां खंभे लगेंगे साथ ही क्षेत्र के सभी जर्जर एलटी एचटी नंगे तारों को बदल कर केबल तार लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। गांवों में सौभाग्य योजना के तहत बिजली के तार,टूटे पोल एवम ट्रांसफार्मर बदले जा रहे है।यह नया भारत है जिसमे भाजपा सरकार सबका साथ लेकर सभी का विकास कर रही है।स्टेशन रोड पर पंडितों के मंत्रोच्चार के बीच सांसद रविन्दर कुशवाहा ने भूमिपूजन किया एवम नारियल फोड़ कर और एक विद्युत खंभे को खड़ा कर योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि इस योजना से बिजली से होने वाले हादसों में भी कमी आएगी। तहसील सलेमपुर क्षेत्र में करीब 40 करोड़ रुपये इस योजना के तहत खर्च होना है।उक्त कार्यक्रम को जयनाथ कुशवाहा गुड्डन,अमरेश सिंह,सन्दीप सिंह टिक्कू,श्रीराम यादव,बलबीर दादा,अजय दूबे वत्स ने भी सम्बोधित किया।संचालन संतोष पटेल ने किया।कार्यक्रम में त्रिपुणायक विश्वकर्मा, विनय पाण्डेय, अनिल ठाकुर,सोनू यादव,अशोक कुशवाहा,जितेंद्र सिंह,राजेश शाह,एसडीओ सलेमपुर आलोक कुमार,एक्सईएन सलेमपुर परवेज आलम,एसडीओ लार मनीष यादव,मयंक अग्रवाल, जेई रामाशीष राम आदि मौजूद रहे।
देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…
बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…