गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा “अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी” के संबंध में चलाये जा रहे अभियान व भूमाफियाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर जनपद गोरखपुर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कैण्ट गोरखपुर के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना रामगढताल टीम के नेतृत्व में, थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-124/2023 धारा- 406/ 420/ 467/ 468/471/504/506 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त विजय यादव पुत्र चन्द्रिका यादव निवासी राईपुर, थाना उरवाबाजार हाल मुकाम बुद्ध बिहार पार्ट सी म0नं-164 थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त विजय यादव शातिर किस्म का भूमाफिया है । अभियुक्त द्वारा लोगो का पैसा लेकर कूटरचित दस्तावेजों द्वारा लोगो को अवैध रजिस्ट्री की जाती है । वर्ष 2019 में अभियुक्त द्वारा स्वयं को प्रापर्टी डीलर बताते हुए वादिनी से 17 लाख 95 हजार रुपया लेकर अवैध जमीन की रजिस्ट्री कर दी गयी । जब वादिनी खारिज दाखिल हेतु गयी तब पता चला कि, यह जमीन अभियुक्त की नहीं है । इसके बाद वादिनी द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय थाना रामगढ़ताल, जनपद गोरखपुर
व0उ0नि0 कमलेश प्रताप सिंह थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर हे0का0 कउम गिरी थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर का0 प्रांकुल थाना रामगढ़ताल जनपद गोरखपुर के द्वारा शातिर भूमाफिया को गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…