Categories: Uncategorized

उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी और सचिव उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी और सचिव नगरीय विकास ने वृक्षारोपण अभियान का किया निरीक्षण का किया निरीक्षण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वृक्षारोपण अभियान के लिए नामित शासकीय प्रतिनिधि उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी गिरीश चन्द्र मिश्रा और सचिव नगरीय विकास अनुज कुमार झा द्वारा मिठौरा और गोसदन मधवलिया में वृक्षारोपण अभियान का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश ललित कला अकादमी, नोडल अधिकारी व सचिव नगर विकास, विधायक सिसवा, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी विकास खंड मिठौरा के ग्राम हड़खोड़ा पहुंचे और वहां चल रहे वृक्षारोपण अभियान का अवलोकन किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष,विधायक सिसवा और जिलाधिकारी द्वारा हरिशंकरी पद्धति पर वृक्षारोपण किया गया। इनके अलावा मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भी पौधरोपण किया गया। साथ ही बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों द्वारा भी पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष ने कहा कि आज वृक्षारोपण अभियान 2025 के अंतर्गत हम सब पौधरोपण हेतु यहां एकत्रित हुए हैं। यहां पर जिन पौधों का रोपण किया गया है, उनकी सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारे यहां मान्यता है कि किसी को उजाड़ा न जाए, इसलिए पेड़ पौधों को भी उजाड़ा न जाए ये हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि यहां जिन लोगों ने पौधे लगाएं, वे लोग समय–समय पर आकर इन पौधों को देखते रहें और सुनिश्चित करें कि पौधे सुरक्षित रहें।
विधायक सिसवा प्रेम सागर पटेल ने कहा कि वृक्षारोपण अभियान को जनअभियान के रूप में चलाया जा रहा है। मेरा विकास खंड के जिम्मेदार अधिकारियों से अनुरोध है कि यहां लगाए गए पौधों की सुरक्षा का इंतजाम सुनिश्चित करें। उन्होंने आमजन को भी इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
बीडीओ मिठौरा राहुल सागर ने बताया कि अमृत सरोवर के किनारे एकता वन को रोपित किया है। इसमें आज कुल 350 से अधिक पौधे जिलाधिकारी के निर्देश पर लगाएं गए हैं।
इसके उपरांत सभी लोग गोसदन मधवलिया पहुंचे। वहां सभी लोगों ने पौधारोपण किया। उपाध्यक्ष और नोडल अधिकारी ने गोसदन का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर अतिथियों ने गायों को गुड़,चना और केला खिलाया। दोनों लोगों ने पशु शेड, वर्मी कंपोस्ट पिट, गोकास्ट आदि के कार्यों को देखा और आवश्यक निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने गोसदन में उत्पादित वर्मी कंपोस्ट का परीक्षण किसी प्रतिष्ठित संस्था से करवाने का निर्देश दिया, ताकि उत्पादित वर्मी कंपोस्ट को आधिकारिक मान्यता प्राप्त हो सके।
बीडीओ निचलौल शमा सिंह ने बताया कि गोसदन मधवलिया में अमृत वन को रोपित किया गया, जिसमें लगभग 5000 पौधों को लगाया गया है।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी बी.एन. सिंह, पीड़ी रामदरश चौधरी, एसडीएम निचलौल नंद प्रकाश मौर्य आदि उपस्थित रहें।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बाढ़ पूर्व तैयारियों का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद मऊ में…

13 minutes ago

अवर अभियंता के आश्वासन पर कांग्रेसियो ने श्रमदान वापस लिया

सोनूघाट से सड़क पाटने का कार्य जारी बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शनिवार को बारीपुर हनुमान मंदिर के…

21 minutes ago

मिट्टी के घर से संसद तक: रवि किशन ने गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' के रूप में संभाला कार्यभार, पहले ही व्याख्यान में संघर्ष, अनुशासन और…

36 minutes ago

जम्मू-कश्मीर के डोडा में SOG और युवक के बीच झड़प, युवक की मौत; तीन जवान घायल, भद्रवाह में इंटरनेट सेवा निलंबित

डोडा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार देर रात स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप…

7 hours ago

जम्मू-कश्मीर: सांबा के आसमान में 9 सेकेंड तक दिखी रहस्यमयी रोशनी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

सांबा/जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सोमवार रात करीब 9 बजे आसमान…

7 hours ago

बहराइच: नवाबगंज में सेंध लगाकर लाख रुपये के जेवरात व नकदी चोरी, पीड़िता ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बहराइच के थाना नवाबगंज क्षेत्र में चोरी की एक और…

7 hours ago