Categories: Uncategorized

पुरानी रंजिश को लेकर दो सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, एक की मौत तीन घायल

छः लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा) । सदर कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कटहरा टोला रामपुर दलित बस्ती में जमीनी विवाद को लेकर पहले से चल रहे पुरानी रंजिश के चलते मंगलवार को करीब नौ बजे दो सगे भाइयों के परिवारों में जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हुए इस संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सभी घायलों का जिला अस्पताल में पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा हैं।
प्राप्त समाचार के अनुसार सदर कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत कटहरा टोला रामपुर दलित बस्ती निवासी बुधई पुत्र संत उम्र 48 वर्ष व उसका सगा भाई वकील पुत्र संत उम्र 42 वर्ष के बीच लंबे समय से संपत्ति के बंटवारे और अन्य पारिवारिक विवाद को लेकर रंजिश चल रही थी। मंगलवार की रात किसी बात पर कहासुनी हुई जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस मारपीट में प्रथम पक्ष बुधई पुत्र संत,अमरजीत पुत्र बुधई व राम अशीष पुत्र बुधई वहीं दूसरे पक्ष के वकील व भांजा अमित बुरी तरह घायल हो गए। घटना को देख अगल बगल के तमाम लोग जुट गए किसी ने घटना सूचना बागापार चौकी पुलिस व एंबुलेंस को दी।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी बागापार अमित कुमार सिंह मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया साथ ही सभी घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने बुधई की हालत नाजुक देख मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया अभी जिला अस्पताल से लोग गोरखपुर जाने की तैयारी कर रहे थे कि अस्पताल में ही बुधई ने दम तोड़ दिया।शेष घायलों का पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा हैं। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार राय मय फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया साथ ही घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को देते हुए गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया हैं।घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ हैं।कोतवाली पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही करने में जुटी हुई हैं।
इस सम्बन्ध में सदर कोतवाली प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय से पूछे जाने पर उन्होंने ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया।साथ ही मृतक के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 364/25 धारा 191(2),103(2),115(2),352,351(3),3/5 बीएनएस के तहत 6 लोगों के खिलाफ हत्या सहित अन्य गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

3 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

3 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago