गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ की त्रैमासिक ई-पत्रिका गोरख पथ के द्वितीय वर्ष के पहले अंक का विमोचन कुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने गुरुवार को किया।
कुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने पिछले वर्ष से लगातार प्रकाशित हो रही इस पत्रिका के डिजाइन एवं कंटेन्ट की सराहना करते हुए कहा कि शोधपीठ कि गतिविधियां समाज के लिए प्रेरक होनी चाहिए।
शोधपीठ के उपनिदेशक डा. कुशलनाथ मिश्र ने बताया कि शोधपीठ के शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों से युक्त यह पत्रिका नियमित रूप से विश्वविद्यालय एवं शोधपीठ के आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाता है।
इस अवसर पर ई-पत्रिका के सम्पादक डा. कुशलनाथ मिश्र, सह सम्पादक शोधपीठ की सहायक निदेशक डा. सोनल सिंह, सहायक ग्रन्थालयी डा. मनोज कुमार द्विवेदी, रिसर्च एसोसिएट डा. सुनील कुमार एवं सम्पादन सहयोगी शोध अध्येता हर्षवर्धन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
24 सितंबर को मंगल का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशियों को रहना होगा…
यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…
मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…
विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…
AK-47 आरोप से MLC चुनाव तक गरमाई सियासत, अनंत सिंह और नीरज कुमार फिर आमने-सामने…
यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव की आहट, बीजेपी-सपा के बीच नए सियासी…