चोरी की घटना को अंजाम देने वाले शातिर चोर गिरफ्तार

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
बलिया पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर ने पुलिस के सामने जो कबूल किया, वह चौकान्ने वाला है। बताया कि बन्द पड़े घरों की रेकी करके चोरी की घटना को अंजाम देता था। पुलिस ने इस गिरफ्तारी के साथ ही चोरी की दो घटनाओं का खुलासा किया है। गिरफ्तार चोर पर बलिया समेत आसपास के कई जनपदों में मुकदमा पंजीकृत है।
उप निरीक्षक हितेश कुमार व गिरिजेश सिंह ने हमराहियों के साथ बुधवार को काजीपुरा रेलवे क्रासिंग पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि तीखमपुर व राजीव नगर में कुछ दिन पहले चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो व्यक्ति मालगोदाम रेलवे स्टेशन के पास मौजूद हैं, जो पुनः किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत पहुंच गई, जिसे देख दोनों अभियुक्त भागने लगे।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए विनोद चौबे (42) पुत्र रामेश्वर चौबे (निवासी ढेकवारी थाना नगरा, बलिया) को दबोच लिया। इसके कब्जे से अवैध तमंचा मय जिन्दा कारतूस, एक पेचकश लोहा, एक लोहे का सब्बल, एक बड़ा प्लासनुमा कटर लोहा तथा पांच हजार एक सौ बीस रुपये नकद बरामद किया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि मैं और मेरा दोस्त इम्तियाज अहमद पुत्र गुलाम रसूल (निवासी कस्बा सैदपुर, थाना मुहम्मदाबाद, मऊ) बन्द घरों में रैकी करके चोरी करने की फिराक में आये थे। बन्द घरों में चोरी की घटनाओं को मौका मिलने पर रात को अन्जाम देते हैं। चोरी से जो भी सामान, गहने और रुपये मिलते हैं उस सामान को हम अपनी मजबूरी दिखाकर चलते फिरते राहगीरों को बेच देते है। इन्ही पैसों से हम लोग मौज मस्ती और अपना जीवन यापन करते हैं। 11 जनवरी को तीखमपुर तथा 25 फरवरी को राजीव नगर सतनी सराय में चोरी की घटना को अन्जाम दिये थे, जो भी सामान चोरी में मिला था वह सारा सामान हम दोनों ने बेच दिया। उसमें से मेरे हिस्से में जो रुपये आये थे, ये उन्ही रुपयों में से बचे हुए थे। बाकी के पैसे खर्च हो गये हैं। पुलिस टीम में कां. मनोज कुमार, प्रदीप कुमार व शाश्वत पाण्डेय शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

59 seconds ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

30 minutes ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

51 minutes ago

20 सितंबर का राशिफल: किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी

Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…

2 hours ago

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

3 hours ago

राम-सीता और रावण की कहानी का नया अंदाज, सोनी राजदान ने बताया क्यों खास है ‘रामायण’

‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…

3 hours ago