बलिया (राष्ट्र की परम्परा)
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की चल रही सम सेमेस्टर परीक्षाओं में शनिवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता द्वारा शुक्रवार के दिन 5 नकलची पकड़े जाने की घटना को संज्ञान लेते हुए बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय,दादर पर पहुंच कर निरीक्षण किया इसके अलावा अन्य परीक्षा केंद्रों का भी निरीक्षण किया कुलपति ने महाविधालय मे करा रहे प्राध्यापक गणो को परीक्षा से सम्बंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किया उन्होंने परीक्षा-केंद्र की तैयारियों का जायजा लिया कुलपति ने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार के अनुशासनहीनता को बर्दास्त नही किया जायेगा विश्वविद्यालय प्रशासन शुचितापूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए विभिन्न परीक्षा केन्द्रो को हर प्रकार का सहयोग प्रदान करेगा सचल दस्ता की दो टीम भी निरंतर रूप से सक्रिय है प्रो. धर्मात्मानंद के नेतृत्व में सचल दल ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा का निरीक्षण करने के साथ परीक्षार्थियों के प्रवेश- पत्र,परिचय-पत्र को चेक किया इस दस्ते ने सुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय से एक परीक्षार्थी को मोबाइल के साथ पकडा इस टीम में डॉ संध्या, डॉ विवेक यादव एवं संजीव कुमार मिश्र शामिल हैं
विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा को शुचितापूर्ण सम्पन्न कराने हेतु दो टीम गठित की गई है दूसरी टीम का नेतृत्व डॉ. दुर्गाप्रसाद सिंह एवं इस टीम में डॉ. अभिषेक मिश्र, डॉ. स्मिता, डॉ. सुनील यादव शामिल हैं इस दस्ते ने विभिन्न परीक्षा-केंद्रों पर जाकर परीक्षा की वस्तु-स्थिति का निरीक्षण किया नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन कटिबद्ध है
अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…
रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…
कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…
US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…
• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…