बलिया में किशोरी से दुष्कर्म, रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा गया आरोपी युवक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में फेफना थाना पुलिस को सफलता मिली है पुलिस टीम ने दुष्कर्म एवं पाक्सों एक्ट में वांछित अभियुक्त आत्मा प्रजापति उर्फ करिया पुत्र कृष्णमोहन प्रसाद प्रजापति (निवासी बहादुरपुर, थाना फेफना, बलिया) को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता फेफना गांधी आश्रम रेलवे स्टेशन के पास मिली। 23 अप्रैल को पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर धारा 74 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत किया था। मुकदमा से सम्बन्धित पीडिता का मेडिकल करवाने के बाद विवेचना न्यायालय के आदेश के अनुक्रम में बयान 183 बीएनएसएस कराया गया, जिसका अवलोकन किया गया तो पीडिता की उम्र 17 वर्ष 2 माह पाई गयी।
बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 74 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट की घटोत्तरी करते हुए धारा 62, 64,127 (2) बीएनएस व 4/18 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गई। इसी क्रम में शनिवार को फेफना थाने के उप निरीक्षक गुरु प्रसाद सिंह मय हमराह कां. विकास कुमार व रवि यादव ने धारा 62, 64, 127 (2) बीएनएस व 4/18 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

59 minutes ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

14 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

18 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

18 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

18 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

18 hours ago