कुलपति ने सेल्फ़ी अपलोड कर की वोटर्स-वाल का शुभारंभ

लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाने की ज़िम्मेदारी हर-एक व्यक्ति एवं संस्था की: प्रो. पूनम टंडन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टण्डन ने मतदान करने के उपरान्त सेल्फ़ी अपलोड कर वोटर्स-वाल का शुभारम्भ किया। विश्वविद्यालय परिवार ने अपने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए उनकी सेल्फ़ी अपलोड करने की क़वायद शुरू कर दी है। जिसके तहत विश्वविद्यालय से जुड़े सभी छात्र-छात्रायें, शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारी-गण मतदान करने के बाद अपनी सेल्फ़ी वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। सेल्फ़ी अपलोड होने के उपरान्त वोटर्स-वाल पर दिखने लगेगी। इससे ना सिर्फ़ मतदाताओं में जागरूकता आएगी बल्कि उनको पहचान भी मिलेगी।
कुलपति की अपील है कि विश्वविद्यालय से जुड़े सभी लोग जो मतदान कर चुके हैं या करने वाले हैं, मतदान के बाद अपनी सेल्फ़ी ज़रूर अपलोड करें। हालांकि गोरखपुर परिक्षेत्र में चुनाव अगले चरण में है, किंतु विश्वविद्यालय से जुड़े 10 से अधिक लोगों ने अभी तक अपने-अपने क्षेत्र में मतदान के पश्चात अपनी सेल्फी अपलोड किया है।
कुलपति प्रो पूनम टंडन का कहना है कि “लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाने की ज़िम्मेदारी हर-एक व्यक्ति एवं संस्था की है। इसीलिए विश्वविद्यालय ने यह मुहिम शुरू की है।”
विश्वविद्यालय के वेबसाइट प्रभारी डॉ. अम्बरीश कुमार श्रीवास्तव बताते हैं कि सेल्फ़ी अपलोड करने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट खोलते ही एक पॉप-अप दिखेगा जिसमें अपना नाम दर्ज कर संबद्धता का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद सेल्फ़ी अपलोड की जा सकेगी जो वोटर्स-वाल पर प्रदर्शित होगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

महराजगंज: जवाहर नवोदय विद्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के जवाहर नवोदय विद्यालय में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

2 hours ago

महराजगंज में अवकाश दिवस पर भी चला फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान, घर-घर पहुंचकर किया गया पंजीकरण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के सदर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दरौली ग्राम सभा में फॉर्मर…

2 hours ago

बलिया में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टक्कर में युवक की मौत, दूसरा गंभीर

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-मालीपुर मार्ग पर खटंगा चट्टी के समीप…

2 hours ago

IPL 2026: RCB की दमदार जीत, MI को 18 रनों से हराया

IPL 2026 के 20वें मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Mumbai…

2 hours ago

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

12 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

15 hours ago