मतदान कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दुसरे दिन चुनावी ड्यूटी की ट्रेनिंग में अनुपस्थित रहे 62 कार्मिक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।  लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सफल सम्पादन हेतु पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम, मतदान अधिकारी द्वितीय व तृतीय का प्रशिक्षण प्रथम एवं द्वितीय पाली इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय टाउन हाल देवरिया, शिशु मान्टेसरी स्कूल टाउन हाल देवरिया एवं एस०एस०बी०एल० इण्टर कालेज देवरिया में किया गया।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन कुल 32 कक्षों कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रत्येक कक्ष में 02-02 मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रथम पाली में प्रशिक्षण हेतु कुल 1200 कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया जाना था जिसमें 1170 कार्मिकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया, जबकि 30 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। इसी प्रकार द्वितीय पाली के प्रशिक्षण में कुल 1200 कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया जाना था, जिसमें 1168 कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया, जबकि 32 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 62 कार्मिक अनुपस्थित पाये गये।
प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पाण्डेय ने अनुपस्थित कार्मिकों के विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया कि वे अपने विभाग के कर्मचारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करायें। अन्यथा सम्बन्धित कर्मचारी के विरुद्ध 1951 की धारा-134 के तहत प्राथमिकी दर्ज करा दी जायेगी, जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। उन्होंने सभी कार्मिकों को निर्देशित किया कि वे प्रशिक्षण सामाप्ति के उपरान्त अपने-अपने मत का प्रयोग पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से नियत स्थल देवरिया क्लब पर जाकर करें।
समस्त उपस्थित पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी प्रथम को लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सम्बन्ध में आवश्यक बिन्दुओं पर मतदान प्रारम्भ से मतदान समाप्त होने तक की प्रक्रिया से प्रशिक्षित किया गया। ईवीएम/पीवीपैट की कार्यप्रणाली की सही (उचित) समझ, विभिन्न सांविधिक तथा असांविधिक प्रपत्रों को भरने का तरीका, सामग्री जिन पर विशेष ध्यान देना है निविदत्त मतपत्र, मतदाता रजिस्टर (प्रपत्र 17ए) मतदाता सूची की चिन्हित प्रति प्रपत्र-17सी, पीठासीन अधिकारी की डायरी टैग, मुहर एएसडी, सीएसवी की सूची अभ्यर्थियों/ निर्वाचन अभिकर्ता के नमूने के हस्ताक्षर, ग्रीन पेपर सील, पिंक पेपर सील, काला लिफाफा, सेलो टेप, प्ररुप 7ए निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची, मतदान केन्द्र की स्थापना, ईवीएम और वीवीपैट से माक पोल कराना, फार्म 17ए में प्रविष्टियां दर्ज करना। ईवीएम एवं वीवीपैट का सही संचालन, समय-समय पर फार्म 17ए में दर्ज संख्या को सीयू के टोटल के साथ मिलान करना तथा मतदान की स्थिति से रिटर्निंग अधिकारी को अवगत कराना, ईवीएम / वीवीपैट मशीनों को उचित वहन बक्सों में रखकर मुहरबंद करना, सांविधिक एवं असांविधिक दस्तावेजों की मुहरबंदी के बारे में बताया गया।
अखिलेश कुमार राम, अवर अभियन्ता, प्रा०ख० लो०नि०वि० प्रथम मतदान अधिकारी पार्टी संख्या-1034 परीक्षा में 20 में से 04 अंक प्राप्त कर अनुतीर्ण रहें, जिन्हें 22 मई को पुनः प्रशिक्षण लेने एवं परीक्षा देने हेतु बुलाया गया। 20 मई को अनुपस्थित 92 कार्मिकों में से 06 कार्मिक प्रशिक्षण में उपस्थित हुये। शेष 86 कार्मिक विभागों द्वारा उपस्थित नहीं कराया गया। अनुपस्थित कार्मिक 22 मई से 24 मई तक उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ग्रामीण महिलाओं को उद्यमिता से जोड़ने के लिए KBBL अभियान का शुभारंभ

उद्यमी मेले में महिला उद्यमियों ने लगाए उत्पादों के स्टॉल, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं की…

8 hours ago

यूपी में ECINET पोर्टल की सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन!

सभी जिलों में कंप्यूटर सहायकों की लॉग-इन आईडी तत्काल बंद करने के निर्देश पीलीभीत प्रकरण…

9 hours ago

सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समर्पण की मिसाल : केशव प्रसाद मौर्य

जी.पी.ओ. पार्क में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, ‘पटेल…

9 hours ago

SIR पर सियासी संग्राम! खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा, पद से हटाने की मांग

मॉक संसद में खरगे का बड़ा हमला! CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, SIR…

9 hours ago

न्याय मांगने थाने पहुंची महिला के साथ दरिंदगी का आरोप! गम्हरिया में खाकी पर दाग, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

फोटो goo खाकी शर्मसार! जमशेदपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जिस पुलिस थाने में पीड़ितों को…

10 hours ago