जबलपुर के सिहोरा में मंदिर में तोड़फोड़ के बाद तनाव, पथराव; 15 हिरासत में

जबलपुर/सिहोरा(राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के आजाद चौक में गुरुवार रात आरती के दौरान हुए विवाद ने सांप्रदायिक तनाव का रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्गा मंदिर में लाउडस्पीकर की आवाज को लेकर कहासुनी के बाद एक युवक पर हमला किया गया। आरोप है कि उपद्रवी तत्वों ने मंदिर की ग्रिल तोड़ी और अंदर घुसकर तोड़फोड़ की।

घटना की खबर फैलते ही इलाके में आक्रोश बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। आजाद चौक क्षेत्र पहले से संवेदनशील माना जाता है, क्योंकि यहां मस्जिद और दुर्गा मंदिर आमने-सामने स्थित हैं।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/?m=1#google_vignette

घरों में भी तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात

उपद्रवियों ने मंदिर के साथ आसपास के कई घरों में भी नुकसान पहुंचाया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और एसपी संपत उपाध्याय सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात की समीक्षा की।

पुलिस ने देर रात तक 15 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है और अतिरिक्त बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने शांति बनाए रखने की अपील की है।

ये भी पढ़े – Prince Andrew की गिरफ्तारी से ब्रिटिश राजशाही में हलचल

Karan Pandey

Recent Posts

12 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा ‘विशेष रोजगार सृजन दिवस’-: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने और मानव दिवस सृजन को…

4 hours ago

प्रशासकों का कार्यकाल छह माह बढ़ाने की मांग, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में ग्राम पंचायतों के निवर्तमान प्रधानों को प्रशासक नियुक्त किए…

7 hours ago

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

8 hours ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

8 hours ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

8 hours ago