बरहज/ देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बरहज विधानसभा के भूतपूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजसेवी, प्रेम प्रकाश सिंह का शुक्रवार 24 फरवरी को उत्तराखण्ड में उनके निजी आवास, शक्ति फार्म हाउस पर हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी।परिजनों व उनके चाहने वालों के द्वारा, शनिवार 25 फरवरी को उनका पार्थिव शरीर उत्तराखंड से बरहज विधानसभा क्षेत्र में स्थित उनके पैतृक गाँव पैना पहुंचा।
यहाँ उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
लोगो से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेम प्रकाश सिंह की पुत्री जो अमेरिका से शनिवार तक नहीं आई थी, जिसके कारण उनका अंतिम संस्कार रोका दिया गया था। सुबह करीब 9:30 बजे उनकी पुत्री अमेरिका से अपने पैतृक गाँव पैना पहुंची, और अपने पिता का दर्शन कीया। ततपश्चात प्रेम प्रकाश सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ, पैना के सती घाट पर संपन्न किया गया।
भाजपा नेता व समाजसेवी श्रीप्रकाश पाल ने कहा कि प्रेम प्रकाश सिंह भारतीय जनता पार्टी एवं बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए बरहज के विकास को एक आयाम दिया।जबकि मीडिया से बात करते हुए पूर्व चेयरमैन व सपा नेता वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि,समाजवादी पार्टी से बरहज के विधायक रहते हुए हमारे नेता प्रेम प्रकाश सिंह ने किसान, मजदूर, गरीब व नौजवानों के विकास व हक के लिए संघर्ष किया।उन्हें पूर्वांचल के विकास पुरुष के नाम से जाना जाएगा।जबकि
आमजनमानस द्वारा बताया जा रहा है कि वे बरहज विधानसभा क्षेत्र में उन्होंने सर्वाधिक विकास किये।
वही भाजपा नेता संजय पासवान ने कहा कि,प्रेम प्रकाश सिंह ने क्षेत्र की हर बुनियादी समस्याओं को विधानसभा के पटल पर रखा।
और उसका निराकरण कराया।
जबकि भाजपा नेता अमरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि, प्रेम प्रकाश सिंह अपने क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करते रहे। उनके असामयिक निधन से पूरा क्षेत्र शोकाकुल हैं।
उनके अंतिम दर्शन के लिए सत्ती घाट पर विधायक दीपक मिश्रा, (शाका बाबा) भाजपा जिलाउपाध्यक्ष संजय सिंह, सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
IPL 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास विभाग के नॉलेज पार्टनर जनाग्रह के सहयोग से नगरीय…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…