31 अगस्त तक हर हाल में पूरा हो पीएम आवास का वेरीफिकेशन कार्य – ग्राम्य विकास आयुक्त

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण 2024 के सेल्फ सर्वे डाटा पुष्टिकरण और अस्सिटेड सर्वे के डाटा वेरीफिकेशन का कार्य अब अंतिम चरण में पहुँच गया है। ग्राम्य विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने साफ निर्देश दिया है कि यह कार्य हर हाल में 31 अगस्त तक पूरा होना चाहिए। इसी क्रम में ग्राम्य विकास आयुक्त उत्तर प्रदेश जी.एस. प्रियदर्शी ने गुरुवार को एक सख्त आदेश जारी करते हुए सभी मुख्य विकास अधिकारियों, जिलाधिकारियों, संयुक्त विकास आयुक्तों और परियोजना निदेशकों को चेतावनी दी है। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि चेकर द्वारा सत्यापन का कार्य समयसीमा से आगे नहीं बढ़ना चाहिए। मंडल स्तर पर संयुक्त विकास आयुक्तों को प्रतिदिन समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। वहीं जिलाधिकारियों और परियोजना निदेशकों को भी हिदायत दी गई है कि कार्य की सतत निगरानी कर यह सुनिश्चित किया जाए कि 31 अगस्त से पहले शत-प्रतिशत कार्य पूरा हो। ग्राम्य विकास विभाग का मानना है कि इस योजना के तहत गृहविहीन परिवारों की सटीक पहचान और वास्तविक लाभार्थियों का चयन ही सबसे महत्वपूर्ण चरण है। यदि वेरीफिकेशन समय पर पूरा नहीं हुआ, तो पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित हो सकते हैं। इधर, समस्त खंड विकास अधिकारियों को भी पत्र के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में समयबद्ध रूप से कार्य की प्रगति सुनिश्चित करें और 31 अगस्त से पूर्व सभी स्तरों पर सत्यापन कार्य पूर्ण कर लें।

Karan Pandey

Recent Posts

मंदिरों की सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए ‘सनातन बोर्ड’ गठन की मांग

, समाजसेवियों ने उठाई आवाज जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा)। समाजसेवी सनी कपाही, टीम "मे आई…

20 hours ago

बीबीएयू में 14 जुलाई से शुरू होगी स्नातक प्रवेश प्रक्रिया, 27 पाठ्यक्रमों की 1528 सीटों पर होगा प्रवेश

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

24 hours ago

डीएम ने उर्वरक वितरण व्यवस्था की समीक्षा की, तीन दिन में समितियों तक खाद पहुंचाने के निर्देश

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार…

24 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों ने हासिल किया ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के सात शोधार्थियों ने…

1 day ago

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सौंपा 5 बिन्दुओं पर मांग पत्

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)जनपद बस्ती के विधानसभा क्षेत्र हर्रैया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर…

1 day ago

नवीन आयकर अधिनियम-2025 की जानकारी देने को जागरूकता संगोष्ठी आयोजित, 15 से 31 जुलाई तक लगेगा शिकायत निवारण शिविर

बलिया(राष्ट्र क़ी परम्परा ) आयकर विभाग, बलिया द्वारा वित्त मंत्रालय की'प्रारम्भ-2026' पहल के अंतर्गत शुक्रवार…

1 day ago